क्या मशहूर कॉमेडियन Sunil Grover को आया था Heart Attack? इन हालातों में मिली अस्पताल से छुट्टी

डेस्क : प्रसिद्ध कॉमेडियन सुनील ग्रोवर हाल ही में दिल का दौरा पड़ने के चलते मुंबई के एशियन हार्ट इंस्टीट्यूट में एडमिट हुए थे। सफलतापूर्वक सर्जरी हो जाने के बाद सुनील ग्रोवर(Sunil Grover) को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टरों के मुताबिक, सुनील को दिल का दौरा पड़ने के साथ-साथ कोरोना वायरस भी संक्रमित थे। डॉक्टर ने कहा कि उन्हें 8 जनवरी को अस्पताल में भर्ती करने के लिए लाया गया था, लेकिन तब वह को भी पॉजिटिव थे।

mashoor gulati

डॉक्टरों के अनुसार, लगभग एक सप्ताह बाद सुनील ग्रोवर की एंजियोग्राफी की गई। तब जाकर पता चला कि उनकी तीन धमनिया पूरी तरह से ब्लॉक हो गई थी। डायग्नोसिस के बाद सुनील की बाईपास सर्जरी की गई। उनकी सर्जरी करने वाले डॉक्टर पांडा ने एएनआई से बातचीत के दौरान बताया कि सुनील ग्रोवर को सभी प्रकार की धमनी ग्राफ्ट दिए गए हैं। ऐसे में उनके दीर्घकालिक परिणाम बेहतर होने की उम्मीद है। उचित देखभाल से उन्हें सामान्य जीवन में सक्षम बनाया जा सकता है। इसके लिए आवश्यक आहार, व्यायाम, योग और दवाइयां शामिल है।

sunil grover

सुनील के डिस्चार्ज होने के पहले ही अस्पताल के बाहर उनके फैंस की भीड़ जमा हो गई थी। उन्होंने डिस्चार्ज होने के बाद सबसे मुलाकात भी की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वही सुनील ग्रोवर के खराब स्वास्थ्य को लेकर बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री सिमी ग्रेवाल ने कहा कि, मैं इस बात से हैरान हूं कि सुनील ग्रोवर की सर्जरी हुई है। अपने जान के दम पर वह हम सबको हंसी और खुशियां बांट दे रहे थे। मैं कामना करती हूं कि वह जल्द ठीक हो जाए। मैं उनकी बहुत बड़ी फैन हूं।

sunil grover with ali

बता दें कि सुनील ग्रोवर अपने करियर में सबसे ज्यादा लोकप्रिय गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी और संतोष भाभी जैसे किरदारों से मिली है। इसके अलावा वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम कर चुके हैं,जिनमें भारत और गब्बर शामिल है।

Leave a Comment