ऐसे क्रिकेटर्स जिन्होंने बॉलीवुड हसीनाओं से किया प्यार, किसी ने गर्भवती कर छोड़ा तो किसी ने किया टाइम पास- आखिरी वाला है आपका फ़ेवरिट
डेस्क : प्यार के बारे में कहा जाता है की यह किसी को भी हो जाता है। प्यार धर्म जात नहीं देखता। ऐसे में कोई भी प्रोफेशन हो मायने नहीं रखता। प्यार कब किसको कहां हो जाए- कुछ कहा नहीं कहा जा सकता। लंबे समय से बॉलीवुड के लोग और क्रिकेट जगत के बहुचर्चित लोग आपस में मिलते हैं और दोस्ती करते हैं। कुछ रिश्ते जाते हैं और कुछ लंबे चलते हैं, आगे चलकर यही रिश्ते शादी के अटूट बंधन में बंध जाते हैं।
विवियन रिचर्ड्स और नीना गुप्ता : बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस नीना गुप्ता आज 60 साल की हो गई है लेकिन जवानी के दिनों में उन्होंने क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से ब्याह रचाया था। इतना ही नहीं एक समय पर उनके अफेयर की चर्चा कुछ इस कदर होती थी कि दोनों हर जगह एक साथ दिखते थे। बता दें कि शादी से पहले ही उन्होंने मसाबा को जन्म दिया था। मसाबा को संभालने के लिए विवियन रिचर्ड्स कभी आगे नहीं आए लेकिन कई इवेंट्स में तीनों को साथ देखा गया था।

रवि शास्त्री और अमृता सिंह : रवि शास्त्री और अमृता सिंह एक समय पर हर जगह एक साथ स्पॉट किए जाते थे। दोनों के बीच बहुत गहरा प्यार था ऐसे में दोनों ने अपने प्यार का इजहार दुनिया के आगे भी किया था। वह दोनों जब साथ होते थे तो किसी से नहीं डरते थे और ना ही किसी से शर्माते थे। कैमरा आता था तो खुलकर तस्वीरें भी खिंचवाते थे। दोनों का रिश्ता लंबा नहीं चला और जल्द ही दोनों अलग हो गए।

एस वेंकटराघवन और हेमा मालिनी : हेमा मालिनी के एक समय पर सभी कलाकार दीवाने थे लेकिन आपको बता दें कि उनका चक्कर क्रिकेटर के साथ भी चला था। ऐस वेंकटराघवन, हेमा मालिनी को खूब पसंद किया करते थे। ऐसे में उन्होंने खुलेआम कह दिया था कि वह हेमा मालिनी को बहुत पसंद करते हैं लेकिन उस वक्त धर्मेंद्र पाजी ने बाजी मार ली थी और जल्द शादी कर ली थी।

इमरान खान और रेखा : दोनों का नाम एक समय पर साथ में नाम सामने आया था। उस वक्त रेखा को मॉडलिंग के लिए कई एडवर्टाइजमेंट मिलते थे। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम भी भारत में क्रिकेट खेलने आती थी। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि रेखा का हमेशा नाम अमिताभ बच्चन के साथ जुड़ता था लेकिन एक समय पर वह इमरान खान के साथ भी अपनी शादी की बात को लेकर चर्चा में आ गई थी। इमरान खान ने रेखा से शादी के लिए मना कर दिया था।

युवराज सिंह और किम शर्मा : युवराज और किम दोनों के अफेयर की चर्चा लंबे समय तक होती थी। दोनों एक दूसरे को डेट करते थे और जहां भी जाते थे तो लोगों को पता चल जाता था कि वह एक दुसरे से बेहद ही ज्यादा प्यार करने वाला जोड़ा है। सभी लोग उनकी तस्वीरें खींचने लगते थे लेकिन लंबे समय तक उनका यह प्यार टिक नहीं पाया और दोनों जल्द ही अलग हो गए। फिलहाल के लिए किम शर्मा, टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस के साथ खुश नजर आ रही है।

महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण : जब महेंद्र सिंह धोनी नए क्रिकेटर बनकर खेलने उतरे थे तो उनका नाम दीपिका पादुकोण के साथ जोड़ा जाता था। ऐसे में महेंद्र सिंह धोनी का खेल देखने के लिए दीपिका पादुकोण भी मैदान पर आती थी। लोगों ने दोनों के अफेयर की खूब चर्चा की थी लेकिन बाद में पता चला था कि दोनों के बीच ऐसा कुछ भी नहीं है। जल्दी ही वह दोनों एक साथ अलग हो गए थे।
