मुंबई में शहेंशा -बादशाह और सिंघम के साथ इन सितारों के पास हैं आलीशान बंगले, देखिए तस्वीरें

डेस्क : बॉलीवुड के लोगों के बारे में जितना कहा जाए उतना कम है। अक्सर ही लोग अपना एक आइडल जीवन उनके जीवन से जोड़के देखते हैं। ज्यादातर बॉलीवुड सितारे मुंबई में रहते हैं। कई लोग बॉलीवुड के लोगों का लाइफस्टाइल खूब पसंद करते हैं। मुंबई काफी महँगा शहर है। मुंबई में कई सितारों के बंगले इतने आलीशान है की उसमें इतने लोग आ सकते हैं जितने की आम आदमी की बरात में आते हो, तो चलिए जानते हैं ऐसे सितारों के बारे में जिनके पास आलीशान बंगले हैं।

शाहरुख़ खान : बॉलीवुड की बात हो और उसमें रोमांटिक हीरो शाहरुख़ खान की बात न हो ऐसा हो नहीं सकता। जो कोई आदमी या औरत मुंबई में जाता है उसकी दिल से यही इच्छा होती है की वह एक बार शाहरुख़ खान का घर अवश्य देखे। शाहरुख़ खान को अपने घर पे रहते हुए 20 वर्ष हो चुके हैं। उनका यह बँगला मुंबई के बांद्रा में स्थित है, बांद्रा को मुंबई का दिल बोला जाता है। शाहरुख़ खान का घर सी फेसिंग है।

mannat

अमिताभ बच्चन : बॉलीवुड इंडस्ट्री के महानायक और केबीसी के होस्ट अमिताभ बच्चन के जीवन से हर कोई वाकिफ है। वह बीते 50 सालों से बॉलीवुड इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं। उनके पास इस वक्त कुल मिलाकर 3 बंगले हैं जिनका नाम हैं जनक, प्रतीक्षा और जलसा है। वह अपने बेटे अभिषेक बच्चन और बहु ऐश्वर्या राय के साथ जलसा में रहते हैं। उनके बंगले की बनावट को लोग जब देखते हैं तो कई देर तक निहारते ही रह जाते हैं।

jalsa

शिल्पा शेट्टी : शिल्पा शेट्टी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी लम्बे वक्त तक काम किया है। एक कामयाब करियर के बाद जब उन्होंने राज कुंद्रा से शादी की तो वह फिल्मों की चकाचौंध भरी दुनिया से दूर हो गईं। अब वह सोशल मीडिया पर अपने फैंस से लगातार टच में रहती हैं। शिल्पा शेट्टी की 2009 में शादी हुई थी। शादी होने के बाद से वह ‘किनारा’ में रहती हैं। किनारा उनके बंगले का नाम है। किनारा में वह अपने पूरे परिवार के साथ रहती हैं।

shilpa shetty kinara

रवीना टंडन : रवीना टंडन 90 के दशक में जवान दिलों की धड़कन थीं। उनके पति का नाम अनिल थडानी है जो की एक फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर हैं। वह अपने पति और बच्चों के साथ नीलया में रहती हैं। यह बँगला मुंबई के बांद्रा में स्थित है।

ravina

धर्मेंद्र : हेमा मालिनी और धर्मेंद्र बॉलीवुड में 70 सालों से काम कर रहे हैं। वह एक दुसरे से खूब प्यार करते हैं और यह बात हर भारतीय को मालूम है। दोनों की शादी 2 मई 1979 को हुई थी। दोनों ने मिलकर एक बँगला खरीदा। यह बँगला जुहू में स्थित है। धर्मेंद्र अब अपने पनवेल वाले फार्महाउस में ही रहते है और हेमा एवं बच्चों से मिलने के लिए कभी कभी बंगले में जाते हैं।

dharmender

अजय देवगन : सिंघम नाम की फिल्म करने के बाद से अजय देवगन ने लोगों के बीच खूब सुर्खियां बटोरी। वह अपनी पूरी फैमिली के साथ रहते हैं। उनके बंगले का नाम शिवशक्ति है। बता दें की यह जोड़ी शिवभक्त है। वह महादेव की हर संभव पूजा अपने बंगले पर करते हैं।

ajay devgan

एकता कपूर : घरेलु धारावाहिक की निर्माता एकता कपूर को कौन नहीं जानता उन्होंने एक से बढ़कर एक धारावाहिक दिए हैं और उनके धारावाहिक घर में मौजूद महिलाओं को खूब पसंद आते हैं। एकता कपूर का बँगला कृष्णा 1 है। यहां पर वह अपने पूरे परिवार के साथ रहती हैं और काम भी करती हैं।

ekta kapoor

अनिल कपूर : अनिल कपूर मुंबई में अपने जूहू में स्थित बंगले पर रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते हैं बता दें कि अनिल कपूर के घर पर अनेकों ऐसी चीज मिल जाएंगी जो उनको अनोखी और अतरंगी नजर आती है। उनका घर लोगों को काफी पसंद है। बता दें कि उनका मुंबई के अलावा दुबई में भी घर मौजूद है।

anil kapoor

Leave a Comment