पत्नी साक्षी को मनाने के लिए M S Dhoni ने लगाए जमकर ठुमके, Viral हुआ उनका वीडियो – यहाँ देखें

डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी(M S Dhoni) अक्सर ही किसी न किसी कारण सुर्ख़ियों में आ जाते हैं। अक्सर ही सोशल मीडिया पर लोग उनकी तस्वीर और वीडियो शेयर करते हुए दीखते हैं। महेंद्र सिंह धोनी अपनी तस्वीरें अपने फ़ार्म हाउस से लगतार शेयर करते रहते हैं। वह आजकल अपने फार्म हाउस पर सब्जियां उगा रहे हैं और उसको रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के फ़ार्म हाउस पर अनेकों जानवर भी रहते हैं, इन जानवरों को खाने खिलने में भी माहि पूरा ध्यान लगाते हैं। धोनी के घोड़े का नाम पोनी है। धोनी को अपना घोड़ा काफी प्यारा है। कुछ समय पहले ही उन्होंने अपने घोड़े के साथ इंटरनेट पर तस्वीर डालकर यह बता दिया था की वह उसको कितना प्यार करते हैं। फोटो के कैप्शन में उन्होंने कहा की “यह मेरे लिए और भी आसान था ” धोनी के चाहने वालों को उनके द्वारा की गई सारी चीज पसंद आती है।

इसी क्रम में अब महेंद्र सिंह धोनी का एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी पत्नी के लिए डांस करते नजर आ रहे हैं। एम एस धोनी इस वीडियो में फिल्म ‘देसी बॉयज’ के गाने पर जमकर नाचते नजर आ रहे हैं। इतना ही नहीं उन्होंने ‘झक मारके’ गाने पर भी जबरदस्त डांस किया है। यह वीडियो बॉलीवुड शादी के इंस्टाग्राम पेज से शेयर किया गया है।

वीडियो में नजर आ रहा है की वह ऊपर से नीचे तक काफी खुश नजर आ रहे हैं। उन्होंने नीली टीशर्ट पहनी है और जींस धारण की हुई है, इतना ही नहीं साक्षी उनके सामने बैठी हैं और उनका डांस देखकर उनको चीयर कर रही हैं। जैसे ही एम एस धोनी डांस करना शुरू करते हैं तो साक्षी ठहाके मारके बुरी तरह हंसने लगती हैं। इस वीडियो के नीचे लोग अपनी प्रतिक्रियाएं देते दिख रहे हैं। आपको यह वीडियो कैसा लगा कमेंट में जरूर बताएं।

Leave a Comment