Mahendra Singh Dhoni ने लिया नया अवतार, खेलेंगे नहीं पारी – देखें महादेव के लुक में कैसे दिखे माही

डेस्क : महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) जिस फील्ड में जाते हैं, वहां पर छा जाते हैं। ऐसे में उन्होंने लंबे समय तक क्रिकेट खेला है और खूब नाम कमाया है। अब उन्होंने ग्राफिक्स की दुनिया में एंट्री मारी है। बता दें कि उनका नया ग्राफिक नोवल रिलीज होने वाला है जिसका ट्रेलर पोस्टर लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

इस ट्रेलर पोस्टर में महेंद्र सिंह धोनी एक सुपर हीरो के अवतार में नजर आ रहे हैं, धोनी का नाम अथर्व दिया गया है, जैसे ही टीजर रिलीज हुआ तो महेंद्र सिंह धोनी ने इसको तुरंत अपने सभी सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर कर दिया। महेंद्र सिंह धोनी का नया लुक देखने के लिए सभी लोग बहुत उत्तेजित नजर आ रहे हैं, बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इस नॉवेल में राक्षसों से भिड़ते नजर आएंगे। Virzu Studios और MIDAS Deals ने इस ग्राफिक नोवल को बनाकर तैयार किया है।

M S Dhoni

महेंद्र सिंह धोनी ने बताया कि वह इस प्रोजेक्ट के साथ जुड़कर बहुत ही अच्छा अनुभव कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी बोले की यह नवल काफी आकर्षक है और जनता को एंगेज रखने में मदद करेगा। इस नावेल पर बीते कई वर्षों से काम हो रहा है, ऐसे में अब जाकर इसका पोस्टर रिलीज हुआ है। इस नावेल को लिखने वाले का नाम रमेश तमिलमनी है।

M S Dhoni novel

Leave a Comment