Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

47 की उम्र में तलाक, कमाई के मामले में एक्स पति और बॉयफ्रेंड से भी आगे – ऐसे जीती हैं मलाइका अपनी जिंदगी

डेस्क : मलाइका अरोड़ा अभी भी बॉलीवुड के चहीती अभिनेत्री है। वह अपनी एक्टिंग ही नहीं बल्कि डांस के लिए भी जानी जाती है। मलाइका अरोड़ा खान ने कई दफे ऐसा आइटम सॉन्ग किया है कि लोग उनके अफेयर के कायल हो गए हैं। जब भी वह अपने नए आउटफिट में बाहर निकलती हैं तो लोग उनको देखते रह जाते हैं। वह जब जिम जाने के लिए निकलती हैं तब लोगों की निगाहें उन पर ही टिक जाती हैं। मलाइका को अक्सर ही फैशन इंडस्ट्री के लोग दस में से दस नंबर देते हैं।

मलाइका की उम्र 47 वर्ष है और उम्र के इस दौर में वह गजब का कहर ढा रही हैं। मलाइका का एक आउटफिट लाखों का होता है। मलाइका अरोड़ा खान की शादी सलमान खान के भाई अरबाज खान से हुई थी लेकिन अब उनका तलाक हो चुका है। ऐसे में एक लंबे समय से मलाइका अरोड़ा खान अपने बेटे की परवरिश अकेले ही कर रही हैं, बता दें कि अब उनकी लव लाइफ में अर्जुन कपूर आ चुके हैं। वह लंबे समय से अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। आज हम आपको मलाइका अरोड़ा की नेट वर्थ के बारे में बताने वाले हैं। मलाइका अरोड़ा खान की सालाना इनकम सौ करोड़ से भी ऊपर है। ऐसे में अर्जुन कपूर भी इतना नहीं कमाते जितना मलाइका अरोड़ा खान अकेली कमाती हैं।

मलाइका एक आइटम सॉन्ग करने के लिए डेढ़ करोड़ रुपए ले लेती लेते हैं। साथ ही उन्होंने 30 से ज्यादा ब्रांड्स के साथ हाथ मिला रखा है। वहीं बात करें टीवी जगत की तो वह समय-समय पर कई शो में जज के रूप में नजर आती हैं। मलाइका अरोड़ा खान अपने खुद की योगा क्लासेस भी चलाती हैं, जिसमें उनके विदेशी क्लाइंट हैं। दूसरी तरफ बात करें अर्जुन कपूर की तो वह साल में मात्र 90 करोड़ ही कमा पाते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि अर्जुन कपूर, जानवी कपूर के सौतेले भाई हैं।

ये भी पढ़ें   Bipasha-Karan New Car: लाडली देवी के लिए बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने खरीदी लग्जरी कार, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *