लाल बहादुर शास्त्री की सलाह पर बनाई थी मनोज कुमार ने सुपरहिट फिल्म – मशहूर हो गया था “मेरे देश की धरती सोना उगले ” गाना

डेस्क : बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मनोज कुमार अपनी देश भक्ति के किरदारों को करने के लिए जाने जाते थे। बता दें कि वह देश भक्ति की फिल्में इतने अच्छे से करते थे की उनको ” भारत कुमार ” का नाम दे दिया गया था। मनोज कुमार ने रोटी कपड़ा और मकान, पूरब और पश्चिम, शहीद भगत सिंह जैसी फिल्मों में अपनी देशभक्ति दिखाई थी। ऐसे में लोग उनको खूब पसंद करने लगे थे, वहीं दूसरी तरफ मनोज कुमार की उपकार फिल्म ने उनको पूरे देश में प्रचलित कर दिया था। ऐसा कहा जाता है कि मनोज कुमार को देश से जुड़ी फिल्में बनाने का सुझाव प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने दिया था।

लाल बहादुर शास्त्री 1965 में मनोज कुमार से मिले थे। मनोज कुमार फिल्म के सिलसिले में बड़े-बड़े लोगों से बातचीत कर रहे थे, उस वक्त भारत पाकिस्तान का युद्ध हुआ था। ऐसे में लाल बहादुर शास्त्री ने सुझाव दिया था कि वह देश भक्ति को लेकर फिल्म बनाएं। उस वक्त फिल्म के ज़रिए प्रयास किया गया था की जनता को यह बात बताई जाए की आखिर कैसे किसानों की मदद से यह देश आगे बढ़ता है। उस वक्त शास्त्री जी ने मनोज कुमार पर पूरा विश्वास दिखाया था। यह सारी बातें अनु कपूर के रेडियो शो सुहाना सफर पर बताई गई थी।

manoj kumar 2

लाल बहादुर शास्त्री के इस विचार पर मनोज कुमार दिन रात सोचने लगे थे। वह सोचते थे की ऐसा क्या करें जिससे लोगों को किसान के दर्द और किसान की अहम् भूमिक पर्दे पर ला सकें। उन्होंने उपकार फिल्म बनाई थी और किसान को एक देशभक्त के रूप में प्रकट किया था। उपकार नाम की फिल्म में आशा पारेख, प्राण और प्रेम चोपड़ा ने अदाकारी की थी। इस फिल्म की खास बात यह थी कि मनोज कुमार ने खुद फिल्म में अभिनय किया और साथ ही साथ निर्देशन भी किया था।

manoj kumar 1

मनोज कुमार को राज कपूर द्वारा यह सुझाव दिया गया था कि या तो आप अभिनय करें या फिर फिल्म का निर्देशन करे। दो काम एक साथ करेंगे तो कामयाबी हाथ नहीं लगेगी, लेकिन मनोज कुमार ने उनकी नहीं सुनी और उन्होंने निर्देशन के साथ साथ अभिनय भी किया। ऐसे में उपकार नाम की फिल्म सुपरहिट हो गई। फिल्म हिट होने की खबर राज कपूर को मिली तो राज कपूर ने कहा कि आज तक मैं खुद से प्रतिस्पर्धा कर रहा था लेकिन आज मुझे एक ऐसा व्यक्ति मिल गया है जिससे मुकाबला करने में मजा आएगा। उपकार फिल्म का गाना “मेरे देश की धरती सोना उगले उगले हीरे मोती” काफी पसंद किया गया था।

Manoj kumar 3

Leave a Comment