गच्चा खा जाएंगे कैटरीना कैफ की हमशक्ल को देखकर – लोग देखकर पूछते हैं आप सलमान खान की गलफ्रेंड हो?

डेस्क : बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ को तो आप जानते ही होंगे। बता दें वह लंबे समय तक सलमान खान की गर्लफ्रेंड थी। उन्होंने सलमान खान के साथ बॉलीवुड की बेहद ही जबरदस्त बॉलीवुड फिल्में की है। चिकनी चमेली गाने के बाद से तो उनको बच्चा- बच्चा जानने लगा था। वह इतनी ज्यादा पॉपुलर हो गई थी कि हर शादी पार्टी में उनका यह गाना बजता नजर आता है।

फिलहाल के लिए वह टाइगर 3 की शूटिंग पूरी कर रही है। इसी बीच सोशल मीडिया पर उनकी हमशक्ल का वीडियो वायरल हो रहा है, बता दें कि उनकी हमशक्ल का नाम अलीना राय है। उनके सोशल मीडिया पर दो लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं, वह अक्सर ही रील्स बनती नजर आती हैं और लोग उनको कैटरीना का हमशक्ल बताते हैं। अलीना राय खुद को पेशे से एक एक्टर बताती है।

इंटरनेट पर लोग उनकी तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं। ज्यादातर लोग उनके वीडियो पर अच्छे- अच्छे कमेंट करते नजर आते हैं। Tiger 3 कटरीना और सलमान की अब तक की बेस्ट फिल्म हो सकती है। आने वाले समय में वह आलिया भट्ट और परिणीति चोपड़ा के साथ काम करती नजर आएंगी।

Leave a Comment