एक्टर ऋषि कपूर को याद कर उदास हुई नीतू कपूर, अंतिम दिनों को किया याद

डेस्क : प्यार कभी मरता नहीं, अगर वो सच्चा प्यार है तो वो अमर हो जाता हैं ऐसी ही एक प्यार बॉलीवुड की सेंसेशनल जोड़ी नीतू कपूर और ऋषि कपूर जी का था। बॉलीवुड एक्ट्रेस नीतू कपूर आज भी अपने पति और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर के आखिरी दिनों को याद कर उदास हो जाती हैं। साथ ही नीतू ने बताया कि वो अपने आखिरी समय में बहुत कुछ कहना चाहते थे, लेकिन वो कह नहीं पा रहे थे।

rishi kapoor three

अब ऋषि कपूर इस दुनिया में नहीं हैं तो नीतू कपूर उन्हें पुरानी फोटोज के सहारे याद करती रहती हैं. गौरतलब है कि 17 मई को नीतू कपूर और ऋषि कपूर की फिल्म खेल-खेल में को 47 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर नीतू ने फिल्म से फोटोज पोस्ट करते हुए एक बार उन्हें याद किया है।

rishi kapoor two

इतना ही नहीं नीतू ने आगे बताया उस समय हॉस्पिटल में सिर्फ वो और रणबीर थे और ऋषि को ट्रीटमेंट से गुजरते हुए देखना आसान नहीं था। वो बहुत कुछ कहना चाहते थे, लेकिन वो अपने दिल की बात जाहिर नहीं कर पा रहे थे। साथ ही नीतू ने यह भी कहा कि इतने साल तक ऋषि के साथ रहने के बाद उनके बिना रहना काफी मुश्किल है। बता दें कि नीतू और ऋषि दोनों सगाई करने के लगभग एक साल बाद 22 जनवरी 1980 को शादी के बंधन में बंधे थे। जिसके बाद 30 अप्रैल 2020 को कैंसर से जूझने के बाद ऋषि का निधन हो गया।

rishi kapoor

Leave a Comment