12 साल तक लिव इन में रहने के बाद एक हुए पायल रोहतगी और संग्राम सिंह, देखें तस्वीरें

Payal Rohatgi-Sangram Singh Wedding एक बार फिर मशहूर एक्ट्रेस पायल रोहतगी सोशल मीडिया पर छा गई है। इस बार वो अपने किसी बयानके वजह से नहीं, बल्कि शादी की वजह से चर्चा में बनी हुई है। 12 साल तक पायल रोहतगी ने लिव-इन रिलेशन में रहने के बाद अपने ब्वॉयफ्रेंड और जाने-माने रेसलर संग्राम सिंह से शादी कर ली है।

Payal Sangram Marriage 1

दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर ख़ूब वायरल हो रही है।दोनों इन तस्वीरों में बेहद प्यारे लग रहे है। आइए देखते है पायल रोहतगी और संग्राम सिंह की शादी की तस्वीरें जिन्होंने आते ही बवाल मचा दिया है। पायल और संग्राम की शादी की तस्वीरें जो सामने आई है, उसमें संग्राम सिंह घोड़ी पर सवार हुए नजर आ रहे हैं।

Payal Sangram Marriage Photo 2

वहीं एक्ट्रेस पायल रोहतगी अपनी शादी के लाल जोड़े में बड़ी ही प्यारी लग रही थी। पायल रोहतगी ने अपनी शादी के मौके पर सुर्ख लाल कलर का लहंगा पहना हुआ था। उनके हाथ में हाथ में लाल कलर का चूड़ा और गले में भारी भरकम सेट और मांगटीका लगाए वह काफ़ी खूबसूरत लग रही थी।

Payal Sangram Marriage Photo 3

पायल एक तस्वीर में अपने दूल्हे संग्राम सिंह को वरमाला पहनाती हुई नजर आ रही है।

Payal Sangram Marriage Photo 5

दूसरी तस्वीर में संग्राम सिंह पायल को मंगलसूत्र पहनाते हुए दिख रहे हैं।

Payal Sangram Marriage Photo 6

इस तस्वीर में पायल संग्राम सिंह को वरमाला पहनाती हुई दिख रही है। सोशल मीडिया पर दोनों की तस्वीरें जामकर वायरल हो रही है।

Payal Sangram Marriage Photo 10

यहां तस्वीर में पायल और संग्राम फेरे लिए हुए दिख रहे हैं। संग्राम आगे हैं और वहीं उनके पीछे स्माइल देती हुई पायल रोहतगी भी नजर आ रही हैं।

Payal Sangram Marriage Photo 10 1

दूल्हे राजा बने रेसलर संग्राम सिंह भी अपनी शादी में बड़े हैंडसम लग रहे थे। शादी में उन्होंने क्रीम कलर की शेरवानी पहनी। साथ ही वह उसी रंग की पगड़ी भी पहने हुए नजर आए।

Leave a Comment