एक बार फिर पैसा हड़प के भागे Rajpal Yadav – अब पेश होंगे सीधा अदालत में – जानें पूरा मामला

डेस्क : इस वक्त राजपाल यादव(Rajpal Yadav) पर आरोप लगाया गया है की उन्होंने काम दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपए हड़प लिए है। पैसे लेने के बाद राजपाल यादव ने सुरेंद्र का फ़ोन उठाने से इंकार कर दिया था। बता दें की राजपाल ने सुरेंद्र के बेटे को फिल्म में लगाने के लिए पैसे की डिमांड की थी। वह इन दिनों लोगों को फिल्मो में काम दिलाने का काम कर रहे हैं।

यह पूरा मामला इंदौर की तुकोगंज पुलिस थाना का है। शिकायतकर्ता ने कहा है कि उसने कई बार राजपाल यादव से अपने पैसे मांगे लेकिन राजपाल लगातार आनाकानी करते रहे। सुरेंद्र सिंह के मुताबिक उनके और राजपाल के बीच बीते 9 साल से बात हो रही थी।

rajpal yadav 1

दोनों के बीच की गई व्हाट्सप्प चैट अब पुलिस के हाथो लग गई है। राजपाल और सुरेंद्र के बीच कई बार फोन पर चर्चा हुई जिसमें पैसों के लेन देन का जिक्र है, सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को बताया कि इन सबके बीच राजपाल यादव ने फोन नंबर भी बदल लिया और बात करना बंद कर दिया। हैरानी की बात तो यह है कि इंदौर देवास समेत मध्य प्रदेश के कई शहर है जहां कई और लोगों ने राजपाल यादव पर पैसे हड़पने का आरोप लगाया है।

rajpal yadav

इससे पहले भी राजपाल यादव 5 करोड़ रुपए का लोन नहीं चुका पाए थे तो उनको कोर्ट ने जेल भेज दिया था। राजपाल यादव को 3 महीने तक तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था फिलहाल पुलिस ने राजपाल यादव को जल्द से जल्द पेश होने का आदेश दिया है। यदि आजकल में वह पेश नहीं हुए तो उन्हें गिरफ्तार भी किया जा सकता है।

rajpal

Leave a Comment