रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की हो चुकी है शादी, डंके की चोट पर ऐक्ट्रेस का खुलासा

डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी देखने की ख्वाहिश उनके फैंस के दिल में काफी समय से है, लेकिन क्या आपको पता है कि आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी कर ली है? चौंकिए मत, ये हम नहीं कह रहे है। आलिया भट्ट ने ख़ुद पब्लिकली इसका खुलासा किया है।

aliabhatt

जी हां, रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी हो चुकी है, लेकिन इस हैरान कर देने वाली शादी के पीछे एक ट्विस्ट भी है। अपने एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने कहा उन्होंने रणबीर कपूर से अपने दिमाग में शादी कर ली है। उन्होंने कहा कि कई सालों पहले ही मैंने रणबीर कपूर से अपने दिमाग में शादी कर ली थी। आलिया के इन बातों ने सबका दिल जीत लिया। अब उनके इस बात से यह तो साफ पता चलता है कि वह दिल ही दिल में रणवीर से कितना प्यार करती है।

image

बीते दिनों रणबीर कपूर ने अपनी शादी को लेकर कहा था कि आलिया के साथ उनकी शादी हो चुकी होती, लेकिन पेंडामिक के वजह से ऐसा नहीं हो पाया। अब दोनों ही एक – दूसरे के लिए काफी उतावले होते दिख रहे हैं। ऐसे में फैंस को रणबीर और आलिया को रियल दूल्हा – दुल्हन बनते देखने का इंतजार है। वैसे बताया जा रहा है कि इस साल अप्रैल महीने में दोनों शादी कर सकते हैं।

alia bhatt (2)

बता दें कि फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट पर दोनों के बीच प्यार शुरु हुआ था। तब दोनों ही अपने रिश्ते को छिपाते रहे, लेकिन अब खुलकर एक – दूसरे के प्यार और शादी को लेकर बात करते हैं। उनकी क्यूट सी जोड़ी सबको पसन्द आ रही है। पहली बार ये फिल्म ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आएंगे। इस फिल्म का इंतज़ार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। फिलहाल, आलिया अपनी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रमोशन में बिजी हैं।

Leave a Comment