रणवीर सिंह ने चुन लिया अपने बच्चे का नाम, प्रशंसक लगा रहे हैं तरह-तरह के कयास

डेस्क : बॉलीवुड एक ऐसी आकर्षक दुनिया है, जिससे हर कोई आकर्षित है। लोग फ़िल्मी सितारों की हर एक बात जानना चाहते हैं। उनकी शादी से से लेकर बच्चों के नाम तक सभी में प्रशंसकों की दिलचस्पी रहती है। इसी कड़ी में हम सबके चहेते रणवीर सिंह के बारे में बात करने वाले हैं। एनर्जी किंग अभी कलर्स पर ‘द बिग पिक्चर’ होस्ट कर रहे हैं। रणवीर इस शो में प्रतिभागियों के साथ काफी मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वहीं अपने व पत्नी ब्यूटी क्वीन दीपिका पादुकोण के बच्चे के नाम चुनने को लेकर काफी शुर्खियों में हैं।

रणवीर ने चुना अपने बेटे का यह नाम

शो के दौरान रणवीर सिंह ने कहा कि ‘जैसा की आप लोग जानते हैं मेरी शादी हो गई है और अब 2-3 साल में बच्चे भी होंगे। भाईसाहब, आपकी भाभी (दीपिका) इतनी क्यूट बेबी थी ना, मैं कहता हूं एक ऐसी दे दे मुझे बस मेरी लाइफ सेट हो जाए। मैं नामों को शॉर्टलिस्ट कर रहा हूं।’ वे यहीं नहीं रुके आगे कंटेस्टेंट से पूछते है कि यदि आपको बुरा न लगे तो ये शौर्यवीर नाम मैं अपने लिस्ट में शामिल सकता हूं। फिर क्या उन्होंने अपने अपने अंदाज में कसके कहते हैं शौर्यवीर सिंह। उनके यह नाम चुनने से लोग तरह-तरह के कयास लगाने लगे हैं।

रणवीर की अपकमिंग फिल्में

रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की बात करें तो वे फिल्म 83 में बहुत जल्द नजर आएंगे। यह सिनेमा क्रिसमस पर दर्शकों के बीच पेश की जाएगी। बतादें कि इस सिनेमा में रणवीर सिंह, क्रिकेटर कपिल देव का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। साथ ही रणवीर सिंह रोहित शेट्टी के साथ फिल्म सर्कस में भी दिखेंगे आएंगे। इसके अलावा सिनेमा जयेशभाई जोरदार और सूर्यवंशी भी रणवीर सिंह की आने वाली फिल्मों की सूची में शामिल है।

Leave a Comment