शाहरुख़ खान का बेटा क्रूज़ जहाज़ पर ले रहा था ड्रग्स, तभी NCB ने छापामारी कर 8 लोगों को लिया हिरासत में – बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद

डेस्क : बॉलीवुड जगत से एक बार फिर से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बता दें कि इस घटना से साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत की युवा आबादी नशे में बुरी तरह फस गई है। हाल ही में NCB ने क्रूज शिप पर छापा मारा है। छापा मारने के बाद मौके से 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें बॉलीवुड से जुड़ा तार सामने आ रहा है।

यह क्रूज शिप मुंबई से गोवा जा रहा था जिसमें कोकेन, हशीश और एमडीएमए जैसे कई घातक ड्रग्स मौजूद थे। क्रूज शिप पर 2 दिन के लिए रेव पार्टी ऑर्गेनाइज की गई थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के जाने-माने अभिनेता शाहरुख खान के बेटे भी हिरासत में लिए गए हैं। फिलहाल के लिए एमसीबी की टीम सभी लोगों को मुंबई वापस लाने की कोशिश में है।

जोनल निदेशक समीर वानखेड़े को गुप्त सूचना मिली थी कि शनिवार की शाम को एक पानी के जहाज पर नशीले पदार्थ का सेवन करते हुए पार्टी आयोजित की गई है। ऐसे में समीर वानखेडे ने और लोगों के साथ मिलकर अपना भेस बदला और वह समुद्र के जहाज पर चढ़ गए। किसी को अंदाजा नहीं हुआ कि समीर वानखेडे और उनकी टीम रेड मारने के लिए पहुंची है। जैसे ही समुद्र तट से जहाज आगे की ओर बढ़ा तो समीर वानखेडे और उनके लोगों ने बाकी लोगों को हिरासत में ले लिया क्योंकि वह लोग जहाज पर खुलेआम ड्रग्स इस्तेमाल कर रहे थे। फिलहाल के लिए इसमें शाहरुख खान के बेटे का भी नाम सामने आया है।

यह पार्टी काडीअलो के महारानी जहाज पर रखी गई थी। लंबे समय से पार्टी इस क्रूज शिप पर होती थी लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था इस पार्टी में संगीत यात्रा भी मुहैया कराई जा रही है। पार्टी में एंट्री करने के लिए पास भी तैयार किए गए थे। इस पार्टी का आयोजन नमस्ते एक्सपीरियंस नाम की कंपनी और फैशन टीवी इंडिया के साथ मिलकर किया गया था।

Leave a Comment