Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

नहीं रहे सिद्धार्थ शुक्ला , कड़ी मेहनत करके पाया था मुकाम – 40 साल की उम्र सबको कहा अलविदा

डेस्क : टीवी की दुनिया से एक और दुखद खबर सामने आई है। बता दें की टीवी सीरियल एक्टर और बिग बॉस-13 सीजन के विनर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन हो गया है। सिद्धार्थ शुक्ला के निधन की पुष्टि मुंबई के अस्पताल ने की है।

सिद्धार्थ शुक्ला की मौत हार्ट अटैक से हुई है। सिद्धार्थ शुक्ला ने बॉलीवुड की फिल्म “हम्टी शर्मा की दुल्हनिया” में काम किया था। सिद्धार्थ शुक्ला को एकता कपूर द्वारा निर्मित किया गया शो “ब्रोकन बट ब्यूटीफुल-तीन” के लिए काफी लोकप्रियता मिली थी। उनका शहनाज़ गिल के साथ गर्ल फ्रेंड और बॉयफ्रेंड का भी रिश्ता था। इसकी चर्चा सोशल मीडिया पर खूब होती थी।

सिद्धार्थ शुक्ला ने बालिका वधू, दिल से दिल तक और पॉपुलर रियल्टी शो जैसे खतरों के खिलाड़ी, झलक दिखलाजा और बिग बॉस में हिस्सा लिया है। उनकी मृत्यु के बाद से पूरा परिवार गम में है। बता दे कि उनके परिवार में उनकी दो बहने और माताजी रहती है। ऐसे में सभी सेलिब्रिटीज इस दुखद खबर से उनके घर वालों को सांत्वना देते नजर आ रहे हैं। साल 2020 की तरह ही 2021 में एक और लोकप्रिय अभिनेता ने दुनिया का साथ छोड़ दिया है। बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु उनके मुंबई के अपार्टमेंट में हुई थी। वह भी सिद्धार्थ की तरह मेहनत करके टीवी और बॉलीवुड का सफर तय करके फेमस हुए थे।

ये भी पढ़ें   कियारा आडवाणी ने शादी के बाद किया बड़ा खर्च, खरीदी 2.69 करोड़ की कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *