Sonakshi Sinha कर रही हैं इस समुदाय के शख्स को डेट – Salman Khan ने दिया था ये सुझाव

डेस्क : बॉलीवुड के गलियारों से रोजाना किसी ना किसी एक्टर एक्ट्रेस के अफेयर की खबरें आती रहती हैं। इन्हीं में से एक है सोनाक्षी सिन्हा(Sonakshi Sinha) और जहीर इकबाल का नाम। इन दोनों को कई मौके पर एक साथ देखा गया है और इनके अफेयर की खबरें भी काफी चर्चा में रही हैं।

sona three

अब सोनाक्षी के साथ अपने कथित रिलेशनशिप पर जहीर इकबाल ने खुद रिएक्शन दिया है। उन्होंने एक वेब पोर्टल से बातचीत करते हुए कहा कि अफवाह काफी लंबे समय से उड़ रही है, लेकिन उन्हें अब किसी की परवाह नहीं है। जहीर ने कहा कि लोग जो चाहे सोचने के लिए फ्री है। उन्हें इन सब चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता और इन सब के बारे में उन्होंने सोचना बंद कर दिया है।

sona one

उन्होंने कहा कि शोबिज में शामिल होने से पहले ही उन्हें इस बात का अंदाजा हो गया था कि इंडस्ट्री में आने के बाद इस तरह की अफवाह उड़ते रहती हैं। उन्होंने कहा कि उनके गुरु सलमान खान ने बताया कि इंडस्ट्री में आने के बाद लोग आपके बारे में इस तरह की बातें भी करेंगे, जिसमें कोई सच्चाई नहीं होगी। इसलिए इस तरह की चीजों पर ध्यान देने की जरूरत नहीं है। सलमान के इस बात का वह पालन भी कर रहे हैं।

sona two

सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल के जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर उनके साथ दो तस्वीरें शेयर करने के साथ ही उनकी तारीफ़ भी की थी। वहीं जहीर इकबाल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म नोटबुक से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में उनके साथ बॉलीवुड एक्टर मोहनीश बहल की बेटी प्रनूतन बहल भी नजर आई थी। यह फिल्म उनके लिए भी डेब्यू फिल्म थी। अब वह फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में सलमान खान और पूजा हेगड़े के साथ दिखाई देने वाले हैं।

Leave a Comment