डेस्क : बॉलीवुड में शादियों का सीजन साल भर चलता रहेगा। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के बाद अब एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों सेलेब्रिटीज लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और केएल राहुल इसी साल शादी कर सकते हैं। इनकी शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। ये कपल सर्दियों में साउथ इंडियन रीति-रिवाज से शादी कर सकता है.
शेट्टी परिवार के एक करीबी सूत्र ने कहा कि अथिया के माता-पिता केएल राहुल से बहुत प्यार करते थे और अगर सब कुछ ठीक रहा तो यह जोड़ी इस साल के अंत तक शादी के बंधन में बंध जाएगी। बता दें, सुनील शेट्टी का जन्म मंगलोरियन तुलु परिवार में हुआ था। केएल राहुल का मैंगलोर से भी नाता है। ऐसे में केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी साउथ इंडियन रीति-रिवाज से होगी। हालांकि अभी तक दोनों के परिवारों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
राहुल और अथिया ने पिछले साल इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर अपने रिश्ते की आधिकारिक घोषणा की थी। इसके बाद से अथिया अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ की दिलचस्प तस्वीरें और वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर कर रही हैं। हाल ही में केएल राहुल के 30वें जन्मदिन पर एक्ट्रेस ने एक नोट के जरिए क्रिकेटर के लिए अपने प्यार का इजहार किया। अथिया ने केएल राहुल के साथ अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं। केएल राहुल की अथिया के भाई अहान और पिता सुनील शेट्टी से भी अच्छी बॉन्डिंग है।