कम उम्र में ही छोड़ गए ये 12 बॉलीवुड कलाकार फिल्मीं दुनिया का साथ – एक की उम्र मात्र 14 वर्ष
डेस्क : दुनिया का एकमात्र कड़वा सच है की जो इंसान आया है वह एक दिन जाएगा। इंसान इस सच से हमेशा बचा हुआ फिरता है। यह कड़वा सच मौत है।हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि महाभारत में जब यक्ष ने युधिष्ठिर से पूछा कि दुनिया का सबसे बड़ा सच क्या है तो उनका जवाब था मृत्यु। भारत की बॉलीवुड इंडस्ट्री काफी फेमस है ऐसे में बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई अभिनेता एवं अभिनेत्री लोगों के दिलों में बसते हैं। आज हम आपको ऐसे ही अभिनेता और अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी काफी कम उम्र में मृत्यु हो गई।
विनोद मेहरा : विनोद मेहरा का जन्म अमृतसर में सन 1945 को हुआ था। उन्होंने अपने पूरे जीवन काल में 100 से भी ज्यादा फिल्में की है। वह कम समय में इतनी ज्यादा उपलब्धि हासिल कर चुके थे कि उनके टक्कर का कलाकार शायद ही उस जमाने में कोई रहा होगा। बता दें कि जब उन्होंने आखिरी सांस ली तो उनकी उम्र मात्र 45 वर्ष थी। विनोद मेहरा ने तीन शादियां की थी और उनके मरणोपरांत उनकी तीन फिल्में भी रिलीज हुई थी।

सौंदर्य : सौंदर्य की मृत्यु 31 वर्ष में हो गई थी, बता दे कि वह एक साउथ इंडियन एक्ट्रेस थी। सौंदर्य ने अमिताभ बच्चन के साथ सूर्यवंशम में काम किया था, जिसके बाद उन्होंने उत्तर भारत के लोगों के दिलों में जगह बनाई थी। लेकिन बेंगलुरु में उनका हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसके कारण उनकी मृत्यु हो गई।

श्रीदेवी : श्रीदेवी का असली नाम श्री अम्मा यंगर अय्यप्पन है। वह दक्षिण भारत की कलाकार थी। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर तमिल तेलुगू कन्नड़ पिक्चरों के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखा। इसके बाद उन्होंने 300 से ज्यादा सुपरहिट फिल्में दी। उनका निधन 24 फरवरी 2018 को हुआ था, उनकी उम्र 54 वर्ष थी।

निर्मल पांडे : निर्मल पांडे की 48 वर्ष की उम्र में मौत हो गई थी। लोगों के बीच वह एक उभरते कलाकार के रूप में सामने आए थे। वह अपनी हर फिल्म में कुछ ऐसा अनूठा कार्य करते थे, जिससे हीरो के बजाय दर्शकों की नजर उन पर पढ़ती थी। उन्होंने काफी कम उम्र में ही अनेकों उपलब्धियां हासिल कर ली थी।

स्मिता पाटिल : स्मिता पाटिल ने कई ऐसी फिल्में की है जिसके बाद भारतीय सिनेमा के एक्टर डायरेक्टर ने उनके साथ काम करने की मंशा जताई थी। उन्होंने अपनी कलाकारी के दम पर एक अलग छाप छोड़ी थी। उन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ भी काम किया है, उन्होंने अपनी टीवी जगत की शुरुआत दूरदर्शन नाम के चैनल से की थी। जब उन्होंने आखिरी सांस ली तो उनकी उम्र मात्र 31 वर्ष थी।

अमजद खान : अमजद खान का फेमस डायलॉग शोले फिल्म का है, जिसमें वह कहते हैं ” कितने आदमी थे ” आज भी लोग इस डायलॉग को याद करते हैं। जब उन्होंने यह रोल निभाया था तो कई लोग उनको डाकू ही समझ बैठे थे। अमजद खान और अमिताभ बच्चन ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। वह अक्सर ही सेट पर एक्शन करते हुए घायल हो जाते थे, जिसके चलते उनको दवाइयां खानी पड़ती थी। वह काफी ज्यादा दवाइयों पर निर्भर थे। उन्होंने आखिरी सांसे 52 वर्ष की उम्र में ली थी।

तरुणी सचदेव : तरुणी सचदेव को लोग रसना गर्ल के नाम से जानते हैं। रसना गर्ल ने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म पा में काम किया है जब उनकी मृत्यु हुई तो उनकी उम्र मात्र 14 वर्ष थी। रसना गर्ल यानी कि तरुणी सचदेवा के साथ उनकी मां भी इस दुनिया में नहीं रही।

लक्ष्मीकांत बेर्डे : लक्ष्मीकांत बेर्डे ने अनेकों फिल्मों में काम किया है और सुर्खियां बटोरी हैं। बता दें कि वह ” हम आपके हैं कौन ” पिक्चर में साथ नजर आए थे। जिसके बाद लोगों ने उनको खूब पसंद करना शुरू किया था। उन्होंने अपनी जिंदगी की शुरुआत मराठी सिनेमा से की थी। बता दें कि उनका निधन 50 वर्ष की उम्र में हो गया था।

संजीव कुमार : संजीव कुमार फिल्मी दुनिया में अलग ही नामों से जाने जाते हैं। उनकी फिल्म दस्तक काफी ज्यादा मशहूर हुई थी, जिसके लिए उनको राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला था। उन्होंने शोले फिल्म में ठाकुर की भूमिका निभाई थी, जिसके चलते वह काफी प्रचलित हुए थे। उनकी जिंदगी पर्दे के अलावा भी काफी अच्छी थी। मात्र 47 वर्ष की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

मधुबाला : मधुबाला को घातक बीमारी के चलते 36 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। उन्हें एक्टिंग से इतना प्यार था कि वह जब बीमार होती थी तो दवाइयां खाकर शूटिंग करती थी और देखने वाले को यह अंदाजा भी नहीं लगता था कि वह बीमार है। वह मुग़ल-ए-आज़म में नजर आई थी।

जिया खान : जिया खान घजिनि फिल्म में आमिर खान के साथ नज़र आईं थी। उनका असली नाम नफीसा रिज़वी खान है। मात्र 19 वर्ष की आयु में वह दुनिया को छोड़कर चली गईं। उनकी मौत का आजतक किसी को पता नहीं लगा। उनकी लाश फांसी के फंदे पर झूलती नज़र आई थी।

मीना कुमारी : मीना कुमारी की जब उम्र 39 वर्ष थी, तब उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था। उस दौर के लोग कहते हैं की कमल अमरोही से वह बहुत प्यार करती थी , लेकिन उनको उनका प्यार नहीं मिला। इस गम में वह शराब पीया करती थीं और प्यार न मिलने के गम में डूबी रहती थी।
