इस ऑस्ट्रेलियाई लड़की का दिल आया बिहारी लड़के पर, परिवार संग आ गई बिहार- वैदिक धर्म के अनुसार रचाई शादी

डेस्क : कहते हैं प्यार में इन्सान कुछ भी कर जाता है। प्यार करने वालों को अपना रास्ता बनाना आ ही जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली विक्टोरिया ने बिहार के बक्सर जिले के इटाही प्रखंड के अंतर्गत कुकुढ़ा गांव के रहने वाले प्रकाश को अपना दिल दे बैठी और फिर शादी रचाई। विक्टोरिया ने बक्सर के एक मैरिज हॉल में 30 अप्रैल को पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ जयप्रकाश के साथ शादी की।

जयप्रकाश यादव बक्सर के कुकुढा पंचायत के पूर्व मुखिया नंदलाल सिंह यादव के बड़े बेटे हैं। जो ऑस्ट्रेलिया में अपनी पढाई पूरी करने के बाद नौकरी कर रहे हैं। इस शादी से वर-वधु दोनों पक्ष के लोग काफी खुश हैं। 2019 से 2021 तक जयप्रकाश ने ऑस्ट्रेलिया में रहकर पढ़ाई की। अब वो एमएस सिविल इंजीनियर के पद पर स्थापित है। पढ़ाई के दौरान ही ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर की जिलोंग की निवासी विक्टोरिया से प्यार हो गया था। विक्टोरिया के साथ-साथ उनके पिता स्टीवन टॉकेट ओर मां अमेंटा टॉकेट भी बिहार आ गए। पूरे हिंदू रीति रिवाज के साथ उन्होंने अपनी बेटी विक्टोरिया की शादी जयप्रकाश के साथ की।

बिहारी कल्चर को लेकर विक्टोरिया के पिता ने कहा कि मुझे इस कल्चर को देखकर काफ़ी खुशी हुई। अपनी बेटी के हाथों में मेहंदी सजी हुई देखकर वे काफी खुश हुए। पिता होने के नाते कन्यादान की रस्म के लिए पैरों मे महावर लगाने पर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि काफी अच्छा लगा। बिहार के इटाही में बेटी के ससुराल आ कर काफी खुश हूं। उम्मीद है कि मेरी बेटी बिहारी दामाद के साथ काफी खुश रहेगी।

वही जयप्रकाश के पिता नंदलाल सिंह यादव ने कहा कि बेटे की पसंद को जानकर हम उससे ना कह नहीं पाए। लेकिन हमने कहा कि शादी गांव में ही पूरे हिंदू रीति-रिवाज के साथ होगी। वे लोग भी मान गए। इनकी शादी से हमारा परिवार काफी खुश है। हर कोई बधाइयां दे रहे हैं और दुल्हन और उसके परिवार को देखने गांव व आसपास के जगहों से भी लोग पहुंच रहे हैं।बता दे कि सात समंदर पार कर अपने प्यार को शादी के बंधन में बांधने बिहार पहुंचने वाली विक्टोरिया अपने शहर जिला में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। अपने भाइयों एवं बहनों में विक्टोरिया सबसे छोटी हैं। शादी से विक्टोरिया के माता-पिता भी फूले नहीं समा रहे हैं।

Leave a Comment