Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

जानिए बॉलीवुड जगत के उन दिग्गज सिंगर के बारे में जो एक गाने का करते हैं लाखों में चार्ज

डेस्क : हम उनकी धुनों पर नाचते हैं, उनकी आवाज हमारे दिल की घंटी बजाती है, उनके गानों को सुनकर शान्ति का अनुभव होता है, वह अपने गाने के अनुभव से अनेकों लोगों को प्रेरित करते हैं। बॉलीवुड के इन सिंगर्स का हर एक गाना हिट जाता है … लेकिन क्या आपने सोचा है कि वे अपने एक गाने का कितना चार्ज करते हैं? आज हम आपको बॉलीवुड इंडिस्ट्री के ऐसे सिंगर्स के बारे में बताने वाले हैं जो अपने गाने के जरिए लाखों रूपए कमा ले जाते हैं।

श्रेया घोषाल : श्रेया घोषाल बॉलीवुड की जानी-मानी गायिका है। उनकी बहुत ही सुरीली आवाज है, वह भारत में काफी ज्यादा प्रचलित है और पूरे एशिया की बात की जाए तो वह पूरे एशिया में सबसे बेहतरीन सिंगर मानी जाती है। वह एक गाना गाने के सबसे ज्यादा रुपए लेती है, बता दें कि वह अपने गाने के लिए 25 लाख रुपए तक चार्ज करती हैं। उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री के लिए बहुत सारे गाने गाया है। उनका स्टाइल अनेकों लोग फॉलो करते हैं, उन्होंने बेस्ट फीमेल सिंगर फिल्म फेयर अवार्ड भी जीता है।

मीका सिंह : मीका सिंह गाने की दुनिया में एक अलग ही पहचान बना चुके हैं, वह पंजाबी और हिंदी गाने गाते हैं। उन्होंने कई पंजाबी फिल्मों के लिए गाना गाया है। मीका देश-विदेश में टूर करते हुए अपनी परफॉर्मेंस देते हैं और जनता का दिल लुभाते हैं। मीका सिंह अपने एक गाने का 20 लाख रुपए लेते हैं।

अरिजीत सिंह : अरिजीत सिंह कि सुरीली आवाज के अनेकों लोग दीवाने हैं। वह कुछ ही दिनों में इतने ज्यादा प्रचलित हो गए कि रातों-रात उनके फोल्लोवर्स बढ़ गए थे। उन्होंने आशिकी 2 का गाना ” तुम ही हो ” गया था। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और बॉलीवुड जगत के कई प्यार भरे और उदास भरे गाने गाए। फिलहाल वह भारत के जाने-माने सिंगरों में से एक है। वह अपने इस गाने की कीमत 18 लाख रूपए लेते हैं।

सुनिधि चौहान : सुनिधि चौहान की बेहद ही सुरीली आवाज है। सुनिधि चौहान को 2 फिल्म फेयर अवार्ड मिले हैं। सुनिधि चौहान भारत के टॉप टेन सिंगरों की लिस्ट में शामिल है। उनकी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा फॉलोइंग है, लोगों को हमेशा उनके गानों का इंतजार रहता है। सुनिधि चौहान अपने एक गाने का 12 लाख रुपए लेती हैं।

सोनू निगम : सोनू निगम की आवाज में एक अलग ही ताल है, इस ताल के चलते उनकी हर बॉलीवुड सिंगर तारीफ करता नज़र आता है। वह बॉलीवुड के सिंगिंग जगत के लेजंड माने जाते हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी की शुरुआत प्लेबैक सिंगिंग से की थी। लोगों को सोनू निगम काफी पसंद है, उनका स्टाइल और तरीका हर कोई पसंद करता है। वह अपने एक गाने का 11 लाख रुपए लेते हैं।

नेहा कक्कड़ : नेहा कक्कड़ का चेहरा बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्टर्स से कंपेयर किया जाता है। बॉलीवुड जगत के लिए उन्होंने कई गाने गाए हैं। उनका काला चश्मा बॉक्स ऑफिस पर हिट रहा था। जब से उन्होंने काला चश्मा गाना गाया, उसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। फिलहाल वह एक गाने का 8 लाख रूपए लेती हैं और बॉलीवुड में उनकी काफी ज्यादा डिमांड है।

ये भी पढ़ें   कियारा आडवाणी ने शादी के बाद किया बड़ा खर्च, खरीदी 2.69 करोड़ की कार

नीति मोहन : नीति मोहन ने स्टूडेंट ऑफ द ईयर में “इश्क वाला लव” गाना गाया था। इस गाने के बाद ही उनकी असल जिंदगी की शुरुआत हुई। इस गाने के बाद उन्होंने एक के बाद एक गाने गाए। वह एक गाने के 5 लाख रूपए लेती हैं।

विशाल ददलानी : विशाल ददलानी ने 60 फिल्मों में काम किया है जिसमें उन्होंने 300 से ऊपर गाने लिखे हैं। वह हजार बार से ज्यादा पूरी दुनिया में घूम घूम कर स्टेज परफॉर्मेंस दे चुके हैं। वह अपने जोड़ीदार शेखर के साथ नजर आते हैं और वह उनके साथ ही अपना गाना कंपोज और प्रोड्यूस करते हैं। वह अपने हर गाने के 10 लाख रूपए लेते हैं।

हनी सिंह : हनी सिंह इस वक्त बॉलीवुड के ऐसे सिंगर हैं जो गाने खुद प्रोड्यूस करते हैं। खुद उनको लिखते हैं और खुद ही उनको गाते हैं। पहले वह सिर्फ रैप सॉन्ग गाया करते थे। लेकिन अब वह अनेकों काम करते हैं और उनका खुद का स्टूडियो है। इस वक्त वह अपने एक गाने का 15 लाख रुपए लेते हैं।

गुरु रंधावा : गुरु रंधावा ने अपनी जिंदगी में शुरुआती समय में मात्र 500 रूपए से गाना शुरू किया था, लेकिन जब उनका हाई रेटेड गबरू गाना आया तो वह लोगों के बीच काफी फेमस हो गए और इसके बाद उन्होंने अनेकों पंजाबी गाने गाए। इस वक्त वह अपने एक गाने के 10 लाख रूपए ले लेते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *