Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

Viral Video : शादी के मंडप पर चबा रहा था गुटखा, दुल्हन ने तमाचा जड़कर किया दूल्हे को ठंडा – देखें पूरा वीडियो

डेस्क : हमने अक्सर ही लोगों को गुटखा और खैनी चबाते हुए देखा है। शादी ब्याह या अन्य किसी भी कार्यक्रम में लोग गुटखा खाते नजर आते हैं। बिहार में तो इसका रिवाज़ बन गया है। टीवी पर भी इसका जमकर प्रसार किया जाता है। आज हम आपके लिए एक ऐसा वीडियो लेकर आएं हैं जिसको देख कर आप हस के लोट-पोट हो जाएंगे।

इस वीडियो को अब तक हजारों लाइक्स मिल गए हैं। शादी के मंडप पर ऐसा कम ही देखने को मिलता है जब दुल्हन अजीबो गरीब हरकत करती नजर आती है। इस वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है की लड़का और लड़की की शादी हो रही है। शादी के बीच अचानक ही लड़की को पता चलता है की उसका होने वाला पति गुटखा चबा रहा है। दुल्हन को यह हरकत बिलकुल भी पसंद नहीं आती और वह दूल्हे राजा को जमकर तमाचा जड़ देती है।

यह देख कर सब लोगों का फ्री में मनोरंजन होने लगता है। दुल्हन इतना ही नहीं बल्कि पंडित को भी रुकने का आदेश दे देती है। दूल्हा इस वक्त कुछ नहीं बोल पाता क्यूंकि उसके मुँह में गुटखा भरा होता है। यह वीडियो कहाँ का है, अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें   कियारा आडवाणी ने शादी के बाद किया बड़ा खर्च, खरीदी 2.69 करोड़ की कार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *