Yo Yo Honey singh के साथ स्टेज पर चढ़कर की गई मारपीट – फाड़े कपड़े, FIR दर्ज

डेस्क : यो यो हनी सिंह को लेकर इस वक्त बहुत बड़ी खबर आ रही है। हनी सिंह के साथ कई लोगों ने मारपीट की है, बताया जा रहा है कि हनी सिंह दिल्ली के क्लब में परफॉर्म करने पहुंचे थे और इसी दौरान कई लड़के स्टेज पर चढ़ गए और फिर उन्होंने हनी सिंह की धुनाई कर दी। इतना ही नहीं हनी सिंह के साथ मारपीट करने वाले लड़के अपने साथ हथियार लेकर भी आए थे।

HONEY SINGH 4

गनीमत यह रही कि उन्होंने हनी पर हथियारों का इस्तेमाल नहीं किया, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हनी सिंह का साउथ दिल्ली के क्लब में परफॉर्म करने पहुंचे थे।जब वह परफॉर्म कर रहे थे तभी कुछ लड़के स्टेज पर चढ़ गए और हनी सिंह के साथ दूसरे आर्टिस्ट को भी स्टेज पर धमकाने लगे। लड़कों ने भरे शो में बीयर की बोतलें दिखाई और आर्टिस्ट के साथ धक्का-मुक्की भी की। मारपीट की गंभीरता को देख हनी सिंह को शो बीच में ही बंद करना पड़ा। इसके बाद वह फटाफट वहां से निकल गए।

HONEY SINGH 3

बताया जा रहा है कि इस दौरान लड़कों ने हनी सिंह के साथ मारपीट भी की, इस पूरी घटना के बाद हनी सिंह ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में सख्त से सख्त एक्शन लेने की बात कही है। अपनी शिकायत में हनी सिंह ने बताया है की चेक शर्ट में एक व्यक्ति ने मेरा हाथ पकड़ा और मुझे आगे की ओर खींचने लगा, मैं उससे बचने की कोशिश कर रहा था लेकिन वह आदमी मुझे धमकाने लगा। उसके पास हथियार था वही लाल शर्ट में एक और शख्स वीडियो बना रहा था और कह रहा था “भगा दिया हनी सिंह को” फिलहाल पुलिस ने हनी सिंह की शिकायत पर एफ आई आर दर्ज कर लिया है और पुलिस सीसीटीवी की मदद से लड़कों की पहचान कर रही है।

HONEY SINGH 2

लेकिन इस मामले में सबसे ज्यादा हैरानी वाली बात यह है कि क्लब में इतनी सिक्योरिटी रहती है फिर भी लड़के हथियार लेकर क्लब के अंदर कैसे घुस कर के बीच स्टेज पर चढ़ गए और उन्होंने मारपीट की। इस घटना में सिक्योरिटी क्या कर रही थी हो सकता है, उनपर जानलेवा हमला भी हो सकता था। इस केस की जांच पुलिस बहुत गंभीरता के साथ कर रही है।

HONEY SINGH

Leave a Comment