Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण के इस कनेक्शन के बारे में नहीं जानते होंगे आप

डेस्क : आईपीएल 2022 की इस वक्त लगातार चर्चा बनी हुई है बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के शुरूआती सीजन से ही लगातार खेलते आ रहे हैं। क्रिकेट एक्सपर्ट्स के मुताबिक़ 2022 के बाद के आईपीएल महेंद्र सिंह धोनी शायद खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस बार उनको दूसरा रिटेंशन मिला है, जबकि हर साल उनको पहला रिटेंशन मिलता था। पहला रिटेंशन इस बार रविंद्र जडेजा को गया है।

MS-Dhoni-Deepika-Padukone - The Cricket Lounge

कुछ लोगों का कहना था कि धोनी खुद ही पहला रिटेंशन नहीं चाहते थे। महेन्द्र सिंह धोनी ने साल 2004 में वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने की शुरुआत की थी। शुरुआती 3 साल तक वह इतने लोकप्रिय नहीं थे लेकिन जब उन्होंने 2007 में टी 20 वर्ल्ड कप जीता था तो अचानक ही उनकी लोकप्रियता में इजाफा देखा गया था। वह कई सिनेमा इंडस्ट्री की हस्तियों के साथ जुड़ गए थे। साल 2007 में आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप आयोजित किया था। इसमें कई बड़े विदेशी खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस ले लिया था। तब लोगों में टी20 को को लेकर ज्यादा उत्साह नहीं था।

Deepika Padukone Ditched MS Dhoni For Yuvraj Singh, Deepika Padukone MS  Dhoni Pictures, Deepika Padukone Yuvraj Singh Rare Pictures - Filmibeat

T-20 वर्ल्ड कप में सचिन तेंदुलकर को भी खेलने का मौका मिला था लेकिन सचिन तेंदुलकर ने उससे अपना नाम वापस ले लिया। उस वक्त टी20 वर्ल्ड कप में महेंद्र सिंह धोनी ने कमाल करके दिखाया था और साल 2007 में बेहतरीन क्रिकेट खेलकर आईसीसी वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत के नाम की थी। साल 2007 में दीपिका पादुकोण की फिल्म आई थी- ओम शांति ओम। उस वक्त दीपिका पादुकोण की हर जगह चर्चा हो रही थी। ऐसे में लोगों ने महेंद्र सिंह धोनी और दीपिका पादुकोण का लिंक निकाल लिया था लेकिन दोनों स्टार ने कभी भी इस रिश्ते पर पुष्टि नहीं की थी।

ये भी पढ़ें   Bipasha-Karan New Car: लाडली देवी के लिए बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने खरीदी लग्जरी कार, एक्ट्रेस ने शेयर किया वीडियो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *