Free Fire गेम खलते हुआ प्यार, प्रेमी के शहर पहुंचकर रचाई शादी, ससुराल पहुंची तो रह गई दंग
डेस्क : बिहार के जमुई इलाके में एक ऐसी घटना सामने निकलकर आई है जिसको सुनकर आप आश्चर्यचकित हो जायेंगे। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्यूंकि अक्सर ही ऐसा मज़ाकिया तौर पर कहा जाता है की ऑनलाइन किसी रिश्ते की शुरुआत हो तो उसमें लड़का या लड़की को धोका ही खाने को मिलेगा। कुछ ऐसा ही मामला हमें देखने को मिला है बिहार के जमुई जिले में जहां पर एक लड़का मोबाइल पर फ्री फायर गेम खेलता था और दूसरी और उत्तर प्रदेश की एक लड़की भी फ्री फायर गेम खेलती थी।
दोनों की बात-चीत गेम खेलते हुए ही शुरू होती है और मात्र 2 महीने के बाद उनको प्यार हो जाता है। दोनों का प्यार कुछ इस तरह परवान चढ़ा की दोनों ने भाग कर शादी कर ली लेकिन, असली बात तो तब पता चलती है जब शादी के बाद लड़की लड़के के घर पर रहने आई। जैसे ही वह अपना मायका छोड़कर ससुराल में आती है तो वह देखती है की उसके ससुराल वाले तो एक झुग्गी में रहते हैं। लड़की यह देखते ही अपने भाइयों को फ़ोन लगाती है और उसके भाई उत्तर प्रदेश से आकर उसको अपने घर वापस ले जाते हैं।
बता दें की लड़के की उम्र काफी कम हैं और वह 11वीं कक्षा में पढता है और वह जमुई जिले के सदर प्रखंड के सुग्गी गांव में एक झुग्गी में रहता है। दोनों ने जब शादी की थी तो लड़के के घर वालो ने लड़की को अपना लिया था। लेकिन लड़के वालों की हालत देख लड़की ने उनको छोड़ दिया क्यूंकि लड़की का कहना है की उसको लड़के ने कहा था, वह बहुत अमीर है और उनका काफी बड़ा घर है। लड़का और लड़की ने यह शादी एक मंदिर में की थी फिर वह लाउंज में रुकने गए थे। लाउंज में उनको रुकने की इजाज़त नहीं मिली। यह मामला तेजी से वायरल हो रहा है और इसका एक वीडियो भी बनाया गया है वीडियो जब नगर थानाध्यक्ष चंदन कुमार को दिखाया गया और पूछा गया की उनका क्या कहना है तो उन्होंने कहा कि ऐसा कुछ भी उनको मालूम नहीं चला है।