सरकारी कर्मचारियों के बल्ले बल्ले – DA में 11% की हुई बढ़ोतरी, जानिए – अब कितनी सैलरी मिलेगी..

डेस्क : होली के महज कुछ ही दिनों बाद करीब 7 लाख सरकारी कर्मचारियों को एक बड़ी सौगात मिल गई है। मध्य प्रदेश सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए मंहगाई भत्ते में 11% की बड़ी बढ़ोतरी का ऐलान किया है।

इस ऐलान के साथ ही अब मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों का वेतन 31% हो जाएगा। बताते चलें कि सरकारी कर्मचारियों को मार्च का वेतन नए भत्ते के साथ मिलेगा। अप्रैल की सैलरी सरकारी कर्मचारियों की 31% के DA के साथ आएगी। मालूम हो की इससे पहले मध्य प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को पहले 20% महंगाई भत्ता मिलता था। अब ये बढ़कर 31% कर दिया है।

दरअसल, शिवराज सरकार ने सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों को केंद्र सरकार की तरह ही 31 फीसदी महंगाई भत्ता देने का वादा किया था जो अब पूरा हो गया है। विभाग के उप सचिव पीके श्रीवास्तव ने भी सभी विभागों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। शिवराज सरकार के इस फैसले से सरकारी खजाने पर 3500 करोड़ का बोझ बढ़ जाएगा।

केंद्र सरकार ने कोविड काल के कारण लगभग डेढ़ साल तक महंगाई भत्ते में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। इसके बाद संशोधित DA जुलाई 2021 से फिर से लागू किया गया था और इसे 17% से बढ़ाकर 28 % कर दिया गया था। इसके बाद अक्टूबर 2021 में महंगाई भत्ते में 3 फीसदी की बढ़ोतरी की गई जिससे DA बढ़कर 31 फीसदी हो गया। उम्मीद की जा रही थी कि इस बार सकरार होली से पहले इसमें 3 फीसदी की बद्धतरी करेगी परंतु केंद्र सरकार से कर्मचारियों को इस बार निराशा मिली।

Leave a Comment