ममता दीदी की 5 खासियतें जिनकी वजह से उन्होंने जीता बंगाल का दिल
डेस्क : ममता बनर्जी इस वक्त बंगाल की मुख्यमंत्री है और अब बंगाल में विधान सभा चुनाव है। यह चुनाव ममता बनर्जी के लिए बेहद ही जरूरी है क्योंकि इस बार विपक्ष काफी ज्यादा मजबूत है बता दें कि इस वक्त ममता बनर्जी की चर्चा पूरे भारत में हो रही है और बंगाल के चुनाव पर नेताओं की ही नहीं बल्कि हर एक भारतीय की नजर है। लेकिन ममता बनर्जी के पास इतना सब कुछ होने के बावजूद उनके जीवन में सरलता बनी हुई है।
1 ममता बनर्जी के प्रशंसक बिहार में काफी ज़्यादा हैं क्योंकि वह इतने बड़े पद पर पहुंचकर किसी तरह का श्रृंगार नहीं करती हैं। वह सूती साड़ी पहनती है और पांव में हवाई चप्पल का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा कभी उनको लोगों ने हाई-फाई ब्रांडेड कपड़े पहनते हुए नहीं देखा होगा।
2 वह कला और संस्कृति की दीवानी है बता दें कि वह साहित्य पढ़ना और लिखना पसंद करती हैं, साथ ही कविताएं लिखना भी वह पसंद करती हैं। अपनी सेहत का ख्याल रखने के लिए वह रोजाना 5 से 6 किलोमीटर पैदल चलती हैं।

3 बात करें कि ममता दीदी को खाने में क्या पसंद है तो उनको खाने में फूला हुआ चावल, चॉकलेट, चाय और मुरमुरा पसंद है। अगर कोई विशेष अवसर हुआ तो वह आलू के पकोड़े खाना पसंद करती हैं। इतना ही नहीं, कोई अवसर पड़ता है तो उस पर खाना भी बनाती है। उनको कई बार खाना बनाते हुए देखा गया है और उनकी सोशल मीडिया पर तस्वीर भी वायरल हुई है। मशहूर नेता सड़क के किनारे चाय भी बना चुकी है।
4 ममता बेनर्जी को जो लोग करीब से जानते हैं उनका कहना है की वह जमीन से जुड़ी हुई औरत हैं। बचपन में उनके पिता की मृत्यु हो गई थी, जिस वजह से बचपन में उनके पास गुजर बसर करने के लिए कुछ नहीं था और उन्होंने खुद खड़े होकर सारे काम करें हैं जैसे बच्चों को पढ़ाना, सेल्स की नौकरी करना और उन्होंने स्टेनोग्राफर का भी काम किया है।

5 राजनीति में लोगों से जुड़े रहने के लिए वह लोगों के बीच उतरकर समाधान करती हैं। लोकडाउन के वक्त वह बाज़ारों में उतरकर लोकडाउन के नियमों का पालन किस तरह करना है, समझाने लगी थी। ममता दीदी सबसे पहली महिला हैं जो रेल मंत्री बनी थी। उनकी सादगी से लोग बेहद ही ज्यादा प्रसन्न रहते है। वह उनकी तरह दिखती हैं इसलिए लोग उनसे जुड़ा हुआ महसूस करते हैं।