बिना हाथ-पैर के फर्राटे से ई-रिक्शा चलाता है ये आदमी, Viral video देख Anand Mahindra ने दिया खास ऑफर

डेस्क : आनंद महिंद्रा(Anand Mahindra) देश के ऐसे बिजनेसमैन है जो हमेशा ही प्रतिभाशाली लोगों की तारीफ करते नहीं थकते। बता दें कि वह सोशल मीडिया पर उतना ही एक्टिव रहते हैं जितना कोई सेलिब्रिटी एक्टिव रहता है। खेल जगत हो या शिक्षा जगत से जुड़ी कोई भी बात हो आनंद महिंद्रा हर जगह अपनी छाप छोड़ते नजर आते हैं।

हाल ही में उन्होंने एक रिक्शा चालक की तारीफ की है, दरअसल बात यह है कि रिक्शा चालक के ना ही हाथ है और ना ही पैर है लेकिन फिर भी रिक्शा चालक फर्राटे से ई रिक्शा चलाकर अपना और अपने परिवार वालों का पेट भरने के लिए प्रतिबद्ध है। सड़क पर रिक्शा चलाते हुए एक अपाहिज रिक्शा चालक को देखकर आनंद महिंद्रा का दिल गर्व से भर गया है। जैसे ही आनंद महिंद्रा ने इ-रिक्शा वाले को देखा तो वह हैरान रह गए और इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी।

Anand mahindra 1

आनंद महिंद्रा ने बताया कि वह नहीं जानते कि यह शख्स कहां से है ?इसकी कितनी उम्र है ? लेकिन मुझे इतना पता है कि इस शख्स के पास काबिलियत जरूर है। इस शख्स की मेहनत देखकर मैं हैरान हूँ। उन्होंने महिंद्रा लॉजिस्टिक लिमिटेड को ट्वीट करके लिखा कि क्या इसको बिजनेस एसोसिएट बनाया जा सकता है। दरअसल यह वायरल वीडियो दिल्ली के महरौली इलाके का है। महरौली इलाके में यह शख्स कुछ इस प्रकार से ई रिक्शा चला रहा है जैसे कोई आम ई रिक्शा चलाने वाला व्यक्ति रिक्शा चलाता है।

फिलहाल तो इस वीडियो को ढाई लाख से ऊपर बार देखा जा चुका है। इतना ही नहीं इस वीडियो को 20,000 से ऊपर लोगों ने पसंद किया है। कई लोग बार-बार इस वीडियो को रिट्वीट कर रहे हैं, बता दें की इस ई-रिक्शा चला रहा है व्यक्ति को बीते 5 साल से लगातार रिक्शा चलाते हुए लोग देख रहे हैं। व्यक्ति के घर में दो बच्चे और एक बूढ़े पिता है।

Leave a Comment