Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

आग के कारण काटने पड़े लड़की के दोनों हाथ-पैर, मंगेतर बोला शादी तो उससे ही करूंगा

डेस्क : शादी एक ऐसा बंधन है जिसमें लड़का और लड़की दोनों एक दुसरे का साथ निभाने के लिए जन्म-जन्म तक जीने और मरने की कसम खाते हैं लेकिन जब सच में मुसीबत मुँह खोल के आ जाए तो कोई भी साथ नहीं देता। कई मामलो में ऐसा देखा गया है की हमसफर हमेशा अपना फायदा देख उसको छोड़ देता है जिसको उससे कोई लेना देना नहीं होता। लेकिन आज हम एक ऐसी जोड़ी के बारे में बात करने वाले हैं जो इस पराकाष्ठा पर खड़ी उतरी है।

एक ऐसा जोड़ा जिसकी सगाई हो गई थी लेकिन सगाई होने के कुछ समय बाद एक ऐसी घटना होती है जिसमें लड़की के दोनों हाथ और पाँव जल जाते हैं। ऐसी घटना के बाद शायद ही कोई किसी का साथ निभाएगा, लेकिन वही यह जोड़ा एक दुसरे का पूरा साथ निभाता नजर आ रहा है। यह जोड़ा गुजरात के जामनगर का है जहाँ पर 18 साल की हीरल तनसुख की सगाई चिराग भाड़ेशिया गज्जर के साथ हुई थी। सगाई के बाद जोड़े और जोड़े के परिवार को अपनी शादी की उम्मीद थी, पर ऊपर वाले को कुछ और ही मंजूर था।

जोड़े की शादी गर्मी में होने वाली थी पर नहीं हुई, दरअसल उसकी वजह यह है की एक दिन हीरल अपनी बालकनी में कपडे सूखने के लिए गई थी। जैसे ही उसने कपडे डाले तो हाई टेंशन तार से करंट गुजर रहा था। वह करंट उसके हाथ में चला गया। जैसे ही करंट हाथ में लगा तो दोनों हाथ जल गए। इसके बाद वह करंट पाँव में भी चला गया और दोनों पाँव भी झुलस गए।

ये भी पढ़ें   Train Alert: सिकंदराबाद से बरौनी और जयपुर से शालीमार के बीच चलेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन, जानें रूट और शेड्यूल

जब वह झुलस गई तो उसको पास के अस्पताल ले जाया गया लेकिन जीडी अस्पताल के डॉक्टरों ने इलाज के लिए हाथ खड़े कर दिए और हीरल के ऑपरेशन के लिए डॉक्टरों ने उसको सिविल अस्पताल भेज दिया। सिविल अस्पताल में कहा गया की अगर थोड़ा और पहले हीरल को लाते तो नुक्सान कम हो जाता। इसके बाद हीरल के माता पिता परेशान हो गए और जब हीरल का मंगेतर अस्पताल पहुंचा तो उससे माता पिता की परेशानी नहीं देखी गई। इसके बाद उसने फैसला किया की वह हीरल की ज़िम्मेदारी खुद उठाएगा और जब भी शादी करनी होगी उससे ही करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *