गर्मी की नो टेंशन! 40% डिस्काउंट के साथ मिल रहा है ब्रांडेड कूलर, मार्केट में मच गई लूट, जानिए डिटेल में..

डेस्क : गर्मी का सीजन आ गया है, लोगों को फैन्स के भरोसे अपना दिन बिताना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में अगर आप भी कूलर लेने की सोच रहे हैं तो यहां हम आपको कुछ बजट कूलर के बारे में बता रहे हैं, जो कम कीमत के साथ-साथ 30 प्रतिशत तक के डिस्काउंट के साथ उपलब्ध हैं। इन कूलर की खासियत यह है कि ये कुछ ही समय में कमरे को ठंडा कर देते हैं। साथ ही ये कूलर बिजली की बचत भी करते हैं और इन्हें एक जगह से दूसरी जगह ले जाकर लाया जा सकता है।

Symphony Jumbo 70 Desert Air Cooler : यह 65.5 x 63.4 x 83.8 सेमी का कूलर है, जो कम समय में कमरे को ठंडा कर देता है। यह 185 W द्वारा संचालित है, जो कम बिजली की खपत करता है। साथ ही इसमें प्लास्टिक मटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसका वजन 15.5 किलो है, जो 70 लीटर पानी की टंकी देता है। इसके साथ ट्रॉली मुफ्त दी जाती है इसे आप 11,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जिस पर SBI कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 फीसदी तक का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

ac one

Symphony Sumo 40 XL Air Cooler : आपको बता दे की इस कूलर पर 23 प्रतिशत के अलावा 10 प्रतिशत का SBI कार्ड से पेमेंट करने पर छूट दिया जा रहा है। साथ ही इसपर नो- कॉस्‍ट ईएमआई ऑफर्स भी है। यह 8.7 किग्रा वजन के साथ आता है, जिसमें 40 लीटर पानी भरा जा सकता है। इसमें प्‍लास्टिक मटेरियल का इस्‍तेमाल किया गया है। इसे 6,909 रुपये में खरीदा जा सकता है। वही, 170 W वाले Symphony Diet 12T Personal Tower Air Cooler for Home 7 किग्रा वजन के साथ 12 लीटर का टैंक देता है। इसके साथ ही इसपर 1 साल की वारंटी दी जाती है। अमेजन पर इसे बेस्‍टसेलर में लिस्‍ट किया गया है।

ac two

Bajaj Frio 23L Personal Air Cooler : इस एयर कूलर की कीमत 6,099 रुपये है। यह 140 W का पॉवर जनरेट करता है और 23 लीटर की कैपिसीटी के साथ आता है। इसमें जरूरत के हिसाब से हवा को कंट्रोल किया जा सकता है। इसका वजन 6 किलोग्राम है। वही, Crompton का Ozone Desert Air Cooler जो 75 लीटर की कैपिसीटी के साथ आता है। इस एयर कूलर पर 42 फीसद की छूट दी जा रही है। इसे आप 9,899 रुपये में अमेजन से खरीद सकते हैं। इसपर एक साल की वारंटी दी जा रही है और इसके हवा का फ्लो चारों तरफ है। यह 190 W का पॉवर जनरेट करता है।

acthree

Leave a Comment