अब से Train मे हमेशा मिलेगी कंफर्म सीट- जानें सरल तरीका

डेस्क : आज हम आपको एक ऐसी तरीका बताने जा रहे हैं जिसके बाद आपको लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। आप घर पर बैठकर ही तत्काल कंफर्म टिकट निकाल पाएंगे।अधिकतर तत्काल यात्रा करने पर कंफर्म टिकट नहीं मिल पाता है। अगर आप 3 एसी और उससे ऊपर की क्लास के लिए बुकिंग करना चाहते हैं तो उसके लिए सुबह 10 बजे और स्लीपर तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है।टिकट ऑनलाइन भी बुक किए जाते हैं।

Train

मास्टर लिस्ट बनाएं : अपना आईआरसीटीसी खाता सेटअप करने के बाद आप एक मास्टर लिस्ट बनाएं। इसमे आप अपनी प्रोफाइल को प्री-स्टोर कर सकते हैं। इस पेज पर आपको यात्री का नाम, आयु, लिंग, जन्म वरीयता, वरिष्ठ नागरिक, आईडी कार्ड प्रकार और आईडी कार्ड नंबर जैसी details भरने होंगे। इन डिटेल्स को सेव करने के बाद Add Passenger पर क्लिक करें। मास्टर लिस्ट के बाद यात्रा सूची बनाएं। यह My Profile के ड्रॉप डाउन में भी मिलेगा। यात्रा लिस्ट पेज पर जाएं। यहां विवरण पूछा जाएगा। इसके बाद उन यात्रियों के नाम चुनें, जिन्हें आप उस लिस्ट में जोड़ना चाहते हैं।

Indian Railways Train

तत्काल टिकट बुकिंग कैसे करें? क्लास 3एसी या उससे ऊपर के लिए तत्काल टिकट बुक करने के लिए व्यक्ति को सुबह 9.57 बजे तक लॉग इन करना होगा। वहीं, स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 11 बजे शुरू होती है और यात्री को 10.57 बजे तक लॉग इन करना होगा। इसके बाद आप ट्रेन सुझाव पेज पर पहुंच जाएंगे। यहां उन सभी ट्रेनों की लिस्ट दी जाएगी, ट्रेन सूची के ऊपर, आपको सामान्य, प्रीमियम तत्काल, महिलाओं और तत्काल के लिए बटन दिखाई देंगे। जब तत्काल बुकिंग का समय शुरू हो जाए तो अपनी सीट बुक कर लें। मास्टर लिस्ट और यात्रा लिस्ट का उपयोग कैसे करें? यदि आप प्रत्येक यात्री का नाम, आयु, लिंग, बर्थ जैसे विवरण फिल करते हैं, तो उपलब्ध टिकट भर जाएगा। मास्टर सूची का उपयोग करना बेहतर है, इससे आपका बहुत समय बच जाता है।

Leave a Comment