ट्विटर और फेसबुक पर पाएं ट्रेन सीट की पूरी जानकारी, फॉलो करना होगा ये पेज – जानें यहाँ

डेस्क : अगर आप जानना चाहते हैं कि बिहार में चलने वाली पूर्व मध्य रेल की ओर से आने वाली ट्रेनों में सीट आरक्षित है या नहीं तो इसकी जानकारी आपको बेहद ही सरल तरीके से प्राप्त हो जाएगी। अगर आप फेसबुक और टि्वटर चलाते हैं और आपका फेसबुक एवं ट्विटर पर अकाउंट है तो आप बड़ी ही आसानी से पूर्व मध्य रेल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। पूर्व मध्य रेलवे के इस वक्त 18 जोन है और इसकी शुरुआत 1 अप्रैल 2003 से हुई थी। इसका हेड क्वार्टर जबलपुर में है। साथ ही इसके तीन डिवीजन तैयार किये गए हैं जो भोपाल, कोटा और जबलपुर में स्थित है। पूर्व मध्य रेलवे उन सभी इलाकों से होकर गुजरती है जहां पर पूर्वी भारत के राज्य हैं एवं मध्य भारत के राज्य है।

पूर्व मध्य रेलवे की ओर से यहां सर्विस दी जा रही है कि वह फेसबुक अकाउंट और ट्विटर अकाउंट पर सीट की उपलब्धता को जांच सकते हैं। अगर आप मध्य पूर्व रेल की जानकारी जुटाना चाहते हैं तो आपको फेसबुक या ट्विटर पर पूर्व मध्य रेल हाजीपुर को फॉलो करना होगा। जैसे ही आप फॉलो करेंगे इसके बाद पूर्व मध्य रेल से जुड़ी सारी नोटिफिकेशन आपको अपने फेसबुक या ट्विटर अकाउंट पर आने शुरू हो जाएंगे। इसमें जो भी ट्रेन अपने गंतव्य से छूटेगी उनकी जानकारी आपको समय-समय पर मिलती रहेगी। काफी समय से सोशल मीडिया पर पूर्व मध्य रेल के फॉलोअर्स अक्सर ही कमेंट और मैसेजेस में यह पूछते रहते हैं कि ट्रेन कहां पर है और किस वक्त पहुंचेगी। इस कार्य को सरल बनाने के लिए पूर्व मध्य रेल ने यह अनोखा तरीका निकाला है। जिसके जरिए वह अपने ग्राहकों से बातचीत करने में सक्षम रहेगी।

Leave a Comment