इंडियन क्रिकेट टीम के ऐसे खिलाड़ी जिनके पास है बेशुमार दौलत, लेकिन फिर भी कर रहे हैं सरकारी नौकरी

डेस्क : क्रिकेट में करियर बनाने के बाद लोगों की किस्मत चमक जाती है, लेकिन कुछ क्रिकेटर ऐसे भी हैं जो खेल जगत में कामयाबी पाने के बाद भी अपना देश के प्रति दायित्व निभा रहे हैं। आज हम ऐसे ही क्रिकेटर्स के बारे में चर्चा करने वाले हैं, जो अपना क्रिकेट करियर पूरा करके देश की सरकारी व्यवस्था में लगे हुए हैं। सभी क्रिकटर्स नौकरी के साथ साथ घर की जिम्मेदारी भी निभा रहें हैं।

महेंद्र सिंह धोनी : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एवं बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट जगत से काफी कुछ मिला है। इसके लिए उन्होंने कड़ी मेहनत की है और भारत को क्रिकेट जगत में वर्ल्ड कप दिलाया है। धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम को विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी दी है बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर है।

army

सचिन तेंदुलकर : सचिन तेंदुलकर को लोग क्रिकेट के भगवान के रूप में देखते हैं। पूरी दुनिया के क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी से वाकिफ है। सचिन तेंदुलकर को भारत रत्न पुरस्कार मिल चुका है। साथ ही वह भारतीय वायुसेना में ग्रुप कैप्टन है। उनको भारतीय सेना की तरफ से सम्मानित भी किया जा चुका है।

sachin

हरभजन सिंह : हरभजन सिंह ने कोई औपचारिक तौर पर क्रिकेट से संन्यास नहीं लिया है। वह देश की सेवा करने के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने अपनी स्पिन गेंदबाजी के चलते अनेकों टीमों की नाक में दम कर रखा था। ऐसे में वह पंजाब पुलिस में डीएसपी के पद पर नियुक्त हैं।

punjab police

जोगिंदर शर्मा : जोगिंदर शर्मा ने T-20 वर्ल्ड कप 2007 में गेंदबाज़ी की थी। उन्होंने आखिरी ओवर में कुछ ऐसी गेंद फेंकी थी, जिनके चलते 2007 का वर्ल्ड कप भारत के नाम दर्ज हो गया। उन्होंने इसके बाद सरकारी नौकरी करने का निश्चय किया था। फिलहाल वह हरियाणा में डीएसपी के पद पर नियुक्त हैं और करोना काल में अपनी ड्यूटी निभा रहे हैं।

22 Joginder Sharma

कपिल देव : कपिल देव ने 1983 का वर्ल्ड कप भारत को दिलाया था। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ बेहतरीन प्रदर्शन किया था। किसी को उम्मीद नहीं थी कि भारत 1983 विश्व कप में जीतेगा। यह खिताब कपिल देव के नेतृत्व में संभव हुआ और इसके बाद उनको भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल का पद मिला, फिलहाल वह लेफ्टिनेंट कर्नल के पद पर अपना कार्य कर रहे हैं।

kapil 1

उमेश यादव : उमेश यादव क्रिकेटर बनने से पहले कांस्टेबल की नौकरी करना चाहते थे। लेकिन क्रिकेट जगत में कामयाबी पाने के बाद उन्हें उनको कहीं और ही जगह मिल गई। बता दें कि वह इस वक्त भारतीय रिजर्व बैंक में असिस्टेंट मैनेजर के पद पर कार्य कर रहे हैं।

umesh

यजुवेंद्र चहल : यजुवेंद्र चहल एक ऐसे भारतीय गेंदबाज हैं जो अपनी स्पिन गेंदबाजी के लिए युवाओं के बीच फेमस है। वह टीम इंडिया में स्पिनर के तौर पर मौजूद है और इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में इंस्पेक्टर का पद भी संभाल रहे हैं।

yuzvendra chahal rcb ipl

Leave a Comment