घर के बजाय थाने में हुई हल्दी की रसम, पुलिस ने इस महिला के साथ थाने में किया ये काम – जानें

डेस्क : एक लड़की के लिए दुनिया का सबसे खूबसूरत दिन शादी होता हैं, और शादी की रस्म अगर उसकी काम की जगह पे हो तो उसकी खुशी सातवें आसमान में होगी। ऐसा ही एक खूबसूरत वाक्या उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में हुआ, जहां महिला कांस्टेबल को छुट्टी पर जाने से पहले उसकी साथी पुलिस टीम ने दिया अनोखा सरप्राइज।

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के अरनोद उपखंड मुख्यालय की कुछ तस्वीरें इन दिनों सोशल मीडिया में काफी वायरल हो रही हैं जहां एक महिला कांस्टेबल को उसके साथी पुलिस टीम ने उसकी शादी की छुट्टियों पे जाने से पहले थाने में हुई पूरे रीति रिवाज से उसकी हल्दी की रस्म। महिला कांस्टेबल नागु ने अपनी शादी के लिए कुछ दिनों की छुट्टी पे जाने वाली थी, लेकिन उसे क्या पता था कि थाने में उसके लिए इतना प्यारा सरप्राइज प्लान किया होगा। सबसे पहले सीआई अजय सिंह राव ने हल्दी की रस्म की शुरुआत की उसके बाद पूरा पुलिस स्टाफ उनका साथ हल्दी की रस्म में बखूबी साथ दिया।

नागु की शादी तो उसके गांव से ही होगी, लेकिन पुलिस स्टाफ की यह पहल सराहनीय हैं। यह तस्वीर खूब वायरल हो रही हैं सीआई अजय सिंह ने खुद सारे अरेंजमेंट्स को देखा और दुल्हन को हल्दी लगाने वाले वही पहले इंसान थे। यह हल्दी रस्म पूरी होने के बाद बहुत ही सम्मान के साथ दुल्हन महिला कांस्टेबल नागु को छुट्टी दी गई। इस तस्वीर ने पुलिस का एक अनोखा चेहरा सामने उजागर किया। थाने में अक्सर डकैती, मर्डर, किडनैप, और महिला प्रताड़ना जैसे कई केस आते हैं पर इन सब में यह एक पॉजिटिव पहल है जिससे एक दुल्हन को भी खुशी हुई और उसके परिवार को भी यह माहौल देख पुलिस स्टाफ के हर मेंबर ने नागु महिला कांस्टेबल को हल्दी लगाई और ढेरों शुभकामनाएं दी।

Leave a Comment