महिला पुलिसकर्मी को जन्मदिन पर बुलाकर किया बलात्कार – 5 लोगों ने जश्न मानाने के लिए की शर्मनाक हरकत

डेस्क : इस वक्त एक सनसनीखेज मामला सामने निकल कर आ रहा है बता दे की महिला पुलिस के साथ 5 लोगों ने मिलकर दुष्कर्म किया है। फिलहाल के लिए मुख्य आरोपी और उसकी माँ को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में लगी हुई है। दुष्कर्म के वक्त आरोपी की माँ घर पर थी।

यह पूरी घटना मध्यप्रदेश के नीमच जिले की है जहां पर 30 वर्षीय महिला पुलिसकर्मी को बर्थडे पार्टी में बुलाया गया। थाने की प्रभारी और निरीक्षक अनुराधा का कहना है कि यह मामला इस महीने की शुरुआत से ही चल रहा है। 13 सितंबर को आरोपी के खिलाफ महिला पुलिसकर्मी ने शिकायत दर्ज करवाई थी। फिलहाल के लिए आरोपी और उसकी माँ को पकड़ लिया गया है। 5 लोगों की शिनाख्त जारी है।

महिला ने पिछले 5 महीने में एक ऐसे आदमी से दोस्ती की जिसने उसे हवस का शिकार बना लिया। 5 महीने से वह लगातार बातचीत कर रहा था। आदमी का नाम पवन है। पवन ने बर्थडे पार्टी में महिला पुलिसकर्मी को बुलाया और 3 लोगों के साथ दुष्कर्म किया। इसमें उसका छोटा भाई भी शामिल है। पीड़ित महिला का कहना है कि बलात्कार का वीडियो भी बना लिया गया है। पवन ने कहा था कि यदि उसने मुंह खोला तो वह इस वीडियो को वायरल कर देगा और सारा भेद खोल देगा, जिसके चलते उसको मारने की धमकी भी दी गई थी। फिलहाल पांच आरोपियों के खिलाफ पुलिस जांच कर रही है।

Leave a Comment