Bihari Reporter

बिहारी रिपोर्टर

सैफ और करीना के घर आया तैमूर का छोटा बेबी भाई, सोशल मीडिया पर लोगों ने दी बधाई

डेस्क : करीना कपूर ने अपने दुसरे बेबी को जन्म दे दिया है लॉकडाउन के बाद से सोशल मीडिया पर उनके बेबी बम्प वाली तस्वीर काफी चर्चा में रहने लगी थी। करीना के पहले बेटे जिनका नाम तैमूर हैं और उनका जन्म 2016 में हुआ था। तैमूर अपनी क्यूट और नटखट हरकतों की वजह से हमेशा सोशल मीडिया पर बने रहते हैं।

करीना कपूर की दूसरी डिलीवरी का अंदाजा 15 फरवरी लगाया जा रहा था लेकिन उनकी डिलीवरी में थोड़ा देरी हो गई। करीना कपूर ने बेटे को जन्म दिया है और उनकी उम्र 40 वर्ष है बता दें की सैफ अली खान की उम्र 50 वर्ष है। तैमूर के भाई के आने की वजह से अब परिवार में ख़ुशी की लहार है और सब एक दुसरे को बधाई दे रहे हैं

करीना के पिता रणधीर कपूर ने कहा है की वह भी करीना कपूर से जल्द मिलने के लिए आने वाले हैं। करीना कपूर की बहन करिश्मा कपूर अपने मौसी बनने से बेहद ही खुश हैं। उन्होंने भी अपनी बहन को बधाई दी है और कामना की है की दुनिया की साड़ी खुशियों उनको मिलें। करीना और सैफ ने अपना दूसरा बच्चा आने का ऐलान अगस्त में ही कर दिया था। बता दें की जल्द करीना लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ नजर आने वाली हैं। उन्होंने प्रेगनेंसी के वक्त भी काम किया था। करीना कपूर के चाहने वाले उनको जमकर बधाई दे रहे हैं।

बीते कुछ समय में कई सितारों के घर में बच्चो ने जन्म लिया है। इनमे से एक नाम विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का आता है। दोनों को ऊपर वाले की कृपा से बेटी हुई थी। धीरे धीरे अब लोग तैमूर , करीना और सैफ अली खान को और पसंद कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें   बंगाल के पूर्व सांसद लक्ष्मण सेठ ने 78 साल की उम्र में की शादी, कौन है दुल्हन? चित्र देखो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *