Successful Chandrayan-3 Launching: चाँद पर जाने के लिए चंद्रयान-3 ने भरी उड़ान, भारत रचने जा रहा है नया इतिहास
Successful Chandrayan-3 Launching: ISRO ने आज इतिहास रचने की तरफ़ अपना पहला कदम बढ़ा दिया है। इसका पल का इंतजार भारत के लोग सालो से इस छन का इंतज़ार कर रहे थे। आंध्रप्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से दोपहर 2:35 पर Chandryaan-3 की सफल लांचिंग की गई। इस दौरान पूरी दुनिया की निगाहें भारत पर टिकी हुई थी। करीब 4 साल पहले देखा गया भारत का यह सपना आज पूरा होने के नजदीक पहुँच गया हैं। इस चंद्रयान-3 को चंद्रमा पर भेजने के लिए LVM-3 लॉन्चर का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसको 615 करोड़ की लागत से तैयार किया गया है जो 50 दिन की यात्रा के बाद चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास लैंडिंग। इसरो के चांद पर लॉन्च करने के इस बड़े मिशन से पूरे देश को बहुत सारी उम्मीदें हैं। इस चंद्रयान का मेन मकसद है चांद की सतह, वायुमंडल और जमीन के भीतर होने वाली हलचलों का पता करना। आज हुए Chandryaan-3 की इस लैंडिंग के बाद इसकी 23 या 24 अगस्त को सॉफ्ट लैंडिंग भी कराई जाएगी। इसकी सॉफ्ट लैंडिंग के लिए बहुत जरूरी है कि चाँद पर सूर्य निकला हो क्योंकि लैंडर के लिए सूर्य की रौशनी बहुत जरूरी है। आपको बता दे की चांद पर आधे महीने सूर्य की रौशनी होती है और आधे महीने सूर्य की रौशनी नही होती है।
चंद्रयान-2 से कैसे अलग है चंद्रयान चंद्रयान-3?
आपको बता दें कि चंद्रयान-3 मिशन साल 2019 में भेजे गए चंद्रयान-2 मिशन का फॉलोअप मिशन है। इस बार चंद्रयान-3 को सॉफ्ट लैंडिंग कराया जाएगा और रोवर को सतह पर चलाकर देखा जाएगा। पिछली बार साल 2019 में चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर की हार्ड लैंडिंग के कारण मिशन फेल हो गया था। इसी कारण इस बार चंद्रयान-3 के लैंडर के थ्रस्टर्स में बदलाव किया गया है। इसके साथ ही इसमें ज्यादा संवेदनशील सेंसर्स लगाए गए हैं। इसके साथ ही इस बार चंद्रयान-3 में ऑर्बिटर नहीं भेजा जा रहा है। ऑर्बिटर की जगह इसमें स्वदेशी प्रोपल्शन मॉड्यूल लगाया गया है। यह प्रोपल्शन मॉड्यूल लैंडर और रोवर को चंद्रमा की कक्षा तक लेकर जाएगा। फिर चांद पर लैंडर और रोवर को छोड़कर यह चंद्रमा के चारों तरफ 100 किलोमीटर की गोलाकार कक्षा में चक्कर लगाता रहेगा। इस प्रोपल्शन मॉड्यूल का वज़न 448.62 किलोग्राम है।
कितनी बार कर चुका है इसरो चांद मिशन?
जानकारी के लिए बता दें कि चांद पर इसरो का यह तीसरा मिशन है। सबसे पहले इसरो ने साल 2008 में चंद्रयान-1 को चांद पर सफल लैंडिंग कराया था। उस वक्त चंद्रमा की सतह पर पानी की खोज की गई थी। इसके बाद साल 2019 में दूसरी बार चंद्रयान-2 को भेजा गया था लेकिन लैंडिंग के वक्त हार्ड क्रैश के कारण वह मिशन सफल नहीं हो पाया था। चंद्रयान-2 की असफलता के बाद उसी की फौलोअप पर चंद्रयान-3 मिशन को बनाया गया है। जिसमे बहुत सारे अपग्रेड किए गए हैं ताकि इस बार का मिशन सक्सेसफुल हो सके।
कितने देश करा चुके हैं चांद पर सफल लैंडिंग?
भारत से पहले चंद्रमा पर दुनिया के चार देशों ने सफल लैंडिंग कराया है। जिसमें अमेरिका, चीन, जापान और ब्रिटेन शामिल हैं। इन चार देशों ने कुल 38 बार सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास किया है लेकिन कुछ में ही सफलता मिली है। ऐसे में भारत अगर इस बार सफलतापूर्वक लैंडिंग करा लेता है तो इस लिस्ट में पांचवें नंबर पर भारत शामिल हो जाएगा। लेकिन यह भी ध्यान रखने वाली बात है कि इससे पहले चार देशों द्वारा किए गए प्रयास में सॉफ्ट लैंडिंग की सफलता दर सिर्फ 52 फीसदी रही है। इसका मतलब की भारत को सफलता की उम्मीद 50 फीसदी तक ही करनी चाहिए।