गजब! जेल में राम रहीम की लंबाई 1 इंच बढ़ी, असली-नकली की पहचान पर कोर्ट ने कही ये बात..

डेस्क : डेरा सच्चा सौदा के राम रहीम असली है या नकली इसको लेकर हरियाणा पंजाब के कोर्ट में जांच हो रही है। सोमवार को उसकी सुनवाई भी हुई उनके श्रद्धालुओं की याचिका पर अदालत ने सुनवाई की है। बाबा राम रहीम पेरोल पर जेल से बाहर आ गए हैं। अब उनकी नकली या असली होने पर सरकार सवाल उठा रही है। चंडीगढ़ ,पंचकूला अंबाला के कुछ श्रद्धालुओं की याचिका पर अदालत में सुनवाई की गई है।

श्रद्धालुओं ने शक जताया कि उत्तर प्रदेश के बागपत में आश्रम में पहुंचा राम रहीम नकली था। उसके हाव-भाव असली गुरु के जैसे नहीं थे। वह सच्चा डेरा सौदा समय प्रबंधन इसे श्रद्धालुओं को गुमराह करने की साजिश कह रहा है। कोर्ट के दौरान याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए कहा गया कि तुम लोगों को करोना महामारी की वजह से यह फ्रिक्सन फिल्म दिख रही है, जज ने कहा कि वक्त की कीमत होती है और मैं इस याचिका को खारिज कर दूंगा। इस पर याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि 50 साल की उम्र के बाद लंबाई कैसे बढ़ सकती है।

इस पर जज ने कहा कि लंबाई बढ़ना है या नहीं इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कोर्ट ने याचिका को खारिज करते हुए कहा कि यह पार्टिकुलर ग्रुप है, जो जानबूझकर याचिका लगाता है उन्होंने 2019 में भी ऐसी याचिका लगाई थी। जिसके बाद उन्हें 50000 का जुर्माना भी भरना पड़ा था। अशोक कुमार ने याचिका डाली थी और कई तर्क दिए थे। गुरमीत राम रहीम सिंह को हरियाणा सरकार द्वारा 1 महीने के लिए पेरोल दी गई थी। वर्तमान में 2002 में अपने प्रबंधक की हत्या और आजीवन कारावास की सजा काट रहे हैं। 2017 में उन्होंने 2 महिलाओं के साथ बलात्कार भी किया था ।हत्या और बलात्कार में दोषी पाए जाने के कारण 2017 में हरियाणा की जेल में इन्हें बंद कर दिया गया था।

पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में उनके बड़ी संख्या में श्रद्धालु थे। इससे पहले वह बीमार मां से मिलने कि उनकी अर्जी समेत विभिन्न कारणों से वह 4 बार जेल से रिहा हो चुके हैं। पंजाब चुनाव से पहले राज्य की राजधानी चंडीगढ़ से 250 किलोमीटर दूर रोहतक में उच्च सुरक्षा वाली जेल में बंद थे। अपने परिवार से मिलने के लिए इन फरवरी को छुट्टी भी दी गई थी। उच्च न्यायालय ने अपनी बेटी के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए भी उनको जेल से छोड़ दिया था। 2017 में 2 महिलाओं से बलात्कार के आरोप में राम रहीम को 20 साल की जेल हुई है। जनवरी 19 में पंचकूला में सीबीआई की एक विशेष अदालत में राम रहीम और तीन अन्य 16 साल पहले पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा भी हुई थी। 25 अगस्त 2017 को उनकी सजा के कारण पंचकूला में हिंसा भी हुई थी ।जिसमें 41 लोग मारे गए थे और 260 से अधिक लोग घायल भी हुए थे।

Leave a Comment