कांग्रेस को लगा एक और राज्य में बड़ा झटका, विधानसभा में बहुमत साबित नहीं कर पाने पर गिरी पुडुचेरी में सरकार..

डेस्क : सोमवार का दिन कांग्रेस के लिए बहुत बुरी खबर लेकर आया है। आज कांग्रेस को एक और राज्य में बड़ा झटका लगा है। पुडुचेरी में कांग्रेस की सरकार आज विधानसभा में अपना बहुमत नहीं साबित कर सकी और पुडुचेरी की कांग्रेसी सरकार विधानसभा में अल्पमत में आ गई।

आज था फ्लोर टेस्ट- आज पुडुचेरी विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होना था। लेकिन ,वहाँ के मुख्यमंत्री नारायणसामी अपने विधायकों के साथ विधनसभा से बाहर चले गए। फ्लोर टेस्ट करवाए बिना नारायणसामी के विधानसभा से बाहर चले जाने पर उम्मीद लगाई जा रही है कि वो राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप सकते हैं। सीएम नारायणसामी के विधानसभा से बाहर जाने पे पुडुचेरी विधानसभा के स्पीकर ने ऐलान किया कि नारायणसामी सरकार ने बहुमत खो दिया है।

भाजपा पे साधा निशाना- विधानसभा से वॉक आउट करने से पहले मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार और पुडुचेरी की पूर्व राज्यपाल किरण बेदी पे जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री नारायणसामी ने विधानसभा में बोलते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्व राज्यपाल किरण बेदी और विपक्ष के साथ मिलकर हमारी सरकार गिराने की साजिश रची है। पुडुचेरी में सरकार गिरने के बाद कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार पे निशाना साधा है।

6 विधायकों ने दिया इस्तीफा- गौरतलब है कि पुडुचेरी में कांग्रेस और डीएमके ने मिलकर गठबंधन की सरकार बनाई थी। लेकिन, पिछले 2 महीने में कांग्रेस-डीएमके गठबंधन के 6 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है। गठबंधन के 6 विधायकों के इस्तीफे देने के बाद कांग्रेस की सरकार अल्पमत में आ गई थी। इसके अलावा कांग्रेस ने एक विधायक को निष्कासित भी कर दिया था। कुल 7 विधायकों के जाने से कांग्रेस-डीएमके गठबंधन की सरकार पुडुचेरी में कमजोर स्थिति में आ गई थी। और माना जा रहा था कि नारायणसामी की सरकार आज अपना बहुमत साबित नहीं कर सकेगी।

Leave a Comment