नॉएडा में मिला दुनिया का सबसे महँगा लेकिन दुर्लभ जीव – कीमत जान हैरान रह जाएंगे आप

डेस्क : विश्व का सबसे अजीब और गरीब दिखने वाला जानवर जिसको पैंगोलिन कहते हैं, वह उत्तर प्रदेश के नोएडा इलाके से मिला है। बता दें कि यह पैंगोलिन नाले में डरा सहमा बैठा था। ऐसे में आसपास के लोगों ने उसको देखा और वन विभाग की टीम को कॉल किया। वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और उसने पेंगोलिन को नाली से निकालकर सुरक्षित अपने पास रख लिया, बता दें कि पैंगोलिन एक दुर्लभ प्रजाति का प्राणी है जो नोएडा के बहलोलपुर गांव घूम रहा था।

पैंगोलिन एक ऐसा जानवर है जिसको चाइना दवाई बनाने के लिए लेता है। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि पेंगोलिन नाम का यह जानवर गंगा यमुना के खादर इलाके में पाया जाता है। वैन विभाग अधिकारी प्रमोद कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि यह बेंगलुरु दुर्लभ प्रजाति का है। ऐसे में इनकी प्रजातियां दिन पर दिन कम हो रही है। कई लोग पैंगोलिन की हड्डियां और मांस की तस्करी कर रहे हैं। ऐसे में इनकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुत ज्यादा है।

सबसे ज्यादा इस जानवर को चाइनीज़ लोग दवा बनाने में इस्तेमाल करते हैं। इसके 1 किलो मांस की कीमत 27000 रूपए है और लोग इसको खाने में काफी पसंद करते हैं। इसकी इतनी ज्यादा कीमत होने की वजह से इसकी बड़े स्तर पर तस्करी होती है। इसके पूरे शरीर की कीमत 4 करोड़ रूपए है।

Leave a Comment