क्या है इस काले तरबूज की खासियत? जो बिकता है 4.5 लाख रुपए में, आम तरबूज से इतना अलग कैसे

डेस्क : गर्मियों का मौसम चल रहा है और ऐसे में दो फलों का नाम लोगों के जेहन में सबसे पहले आता है और वो दोनों फल है आम और तरबूज। इस तरबूज की एक ऐसी भी वैरायटी है जिसे दुनियां में महंगी किस्म कहा जाता है। इस तरबूज को ब्लैक वाटरमेलन और डेंसुक वाटरमेलन के नाम से भी जाना जाता है। दुनियां का सबसे मंहगा तरबूज जापान में पाया जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में –

black tarbooz three

इस तरबूज का बाहरी हिस्सा काला होता है और इसलिए इसे काला तरबूज कहा जाता है। इसे बाजार में आम तरबूज के तरह नहीं बेचा जाता। इससे ही पता चलता है कि यह बाकी तरबूज से अलग है। इस खास जापानी तरबूज के लिए बोली लगाई जाती है। साल 2019 में एक काले तरबूज को 4.5 लाख में बेचा गया था। यह तरबूज जापान के होकाइडो आइलैंड के उत्तरी भाग में पाया जाता है। इसकी पैदावार बेहद कम होने के चलते इसे दुर्लभ तरबूज भी कहते हैं। एक साल में लगभग 100 काले तरबूज की पैदावार होती है। यह अन्य कई मामलों में भी बाकी के तरबूज से अलग होते हैं। जैसे कि स्वाद, बाहरी हिस्सा और बीज आदि।

black tarbooz two

अन्य तरबूज के मुकाबले काला तरबूज अधिक मीठा होता है। इसमें बीज काफी कम होता है जिससे इसे खाने में भी आसान होता है। यह अपने अलग अलग टेस्ट के चलते पूरे जापान में यह फेमस है। सामान्य तौर पर अन्य तरबूज के ऊपरी हिस्से पर धारियां होती है लेकिन इस पर नहीं होता।इस तरबूज को पॉलीबैग में नहीं, बल्कि बकायदा एक प्रीमियम बैग में रखकर इसकी डिलिवरी की जाती है। इसे जापान में ना सिर्फ़ खाने के लिए बल्कि तोहफ़े के रुप में देने के लिए भी खरीदा जाता है। इसके महंगा होने के कारण इसे बड़े लोग और सेलिब्रेटीज के यहां गिफ्ट करने का चलन है। साथ ही महंगी कीमत पर इसे दूसरे देशों में भी निर्यात किया जाता है।

black tarboozz

Leave a Comment