घंटो साबुन मले बिना ही छुड़ा सकते है होली का गाढ़े से गाढ़ा रंग चंद मिनटों में

डेस्क : होली आ गई है और होली त्यौहार में होली खेलना किस को नहीं पसंद, आखिर बड़े, बूढ़े और छोटे बच्चे सबको होली खेलना बहुत पसंद है। लेकिन, कभी कबार ऐसा होता है कि होली का रंग काफी देर तक रगड़ने पर भी नहीं छूटता है। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ घरेलू नुस्खे जिनके चलते आप अपना होली का पक्का रंग भी छुड़ा सकते हैं।

होली का रंग छुड़ाने के लिए आपको अपने ऊपर पहले ही तेल और वैसलीन लगाकर रखना होगा, उसके बाद आप होली खेलने जाए। जब होली खेलेंगे तो लोग आपको रंग लगाएंगे, लेकिन वह रंग सीधा त्वचा से नहीं जुड़ा रहेगा, जिसके चलते जब आप नहाने जाएंगे तो वापस रंग आसानी से छूट जाएगा।

दूसरा नुस्खा है कि अगर आप थोड़ा सा गेहूं का आटा ले लें और उसमें सरसों का तेल एवं नींबू डालने और इसका पेस्ट बना लें तो आप होली के रंग से बच सकते हैं। इस पेस्ट का इस्तेमाल आप को नहाते वक्त पूरे शरीर पर करना होगा नहाने के लिए गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर सकते हैं।

तीसरा घरेलू नुस्खा है बेसन में गुलाब जल, कच्चा दूध, एलोवेरा का पेस्ट। इस पेस्ट को मिलाकर मास्क तैयार करे लें और 10-15 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाए रखें। फिर, अपना चेहरा जाकर धो लें। धोने से आपका चेहरा चमक जाएगा और रंग भी छूट जाएगा।

अगर आपके घर में फल है तो आप फलों की मदद से भी अपने होली का रंग छुड़ा सकते हैं। इसके लिए आपको केला, कीवी, पपीता का पेस्ट बनाना होगा। पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा ले और फिर इसको आधे घंटे बाद धो लें। ऐसे में इस पेस्ट से आपके चेहरे पर न ही जलन होगी और ना ही ज्यादा गर्मी लगेगी।

Leave a Comment