बिहार के लाल Ishan Kishan बने IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी! MUMBAI ने 15.25 करोड़ में खरीदा..

न्यूज़ डेस्क : बिहार को एक बार फिर गौरवान्वित होने का मौका मिला है। धुरंधर बल्लेबाज ईशान किशन(Ishan Kishan) ने कमाल कर दिया है। दरअसल, इस बार आईपीएल मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं।

नीलामी में पहले ही दिन 15 करोड़ 25 लाख रुपये की रिकॉर्ड तोड़ बोली के साथ लमुंबई फ्रेंचाइजी ने खरीद लिया। इसी के साथ 23 वर्षीय इस बिहार के लाल ने अभी तक के आईपीएल के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी के रूप में स्थापित कर लिया है। ईशान किशन एक बार पुनः हिट मेन रोहित शर्मा के साथ ओपिंग करते देखें जाएंगे।

बता दें कि ईशान किशन का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था, परंतु वह इसे आठ गुना अधिक कीमत पर खरीदें गए हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि मुम्बई इंडियन ने ईशान को खरीदने के लिए काफी आतुर था। मलूम हो कि मुम्बई इंडियन लंच के समय तक किसी खिलाड़ी पर बोली नहीं लगाया था, लेकिन जैसे ही ईशान किशन की बोली आई तो मुम्बई इंडियन ने दिल खोल कर बोली लगाई, जिसके बाद आज तक का सारा रिकॉर्ड टूट गया।

मुंबई इंडियन के द्वारा आज पहली बार आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में किसी खिलाड़ी पर 10 करोड़ से अधिक की बोली लगाई गई है। पिछले सीजन की बात करें तो ईशान किशन 6.2 करोड़ रुपए में ही बिक पाएं थे। वहीं इस सीजन में वे लगभग 9 करोड़ रुपए अधिक में बिके हैं। यह खबर फैलते ही उनके प्रशंसकों के पूरे बिहार वासियों में खुशी के लहार दौड़ गयी।

Leave a Comment