IPL 2022 : डेविड वार्नर की पारी के बाद जमकर ट्रोल हुई SRH की मालकिन काव्या मरान

IPL सीजन 15 के रोमांचक मुकाबले जारी है। गुरुवार को हुए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 21 रनों से मात दी। SRH ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला किया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 20 ओवरों में 3 विकेट के नुकसान पर 203 रन बनाएं। डेविड वार्नर(92*), रोवमन पावेल(67*) ने अर्धशतकीय पारियां खेली। जवाब में सनराइजर्स की टीम 186/8 रन ही बना पाईं और टीम को 21 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

SRH बनाम DC के मैच के बाद ट्विटर पर SRH की CEO काव्या मरान जमकर ट्रोल हुई। अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी के खिलाफ डेविड वार्नर ने शानदार 92* रनों की पारी खेली। वार्नर ने 58 गेंदों का सामना कर 158.62 के स्ट्राइक रेट से 12 चौकों, 3 छक्कों की मदद से अर्धशतकीय पारी खेली।

वार्नर पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम का हिस्सा थे। साल 2016 में SRH को खिताब जीत वार्नर की कप्तानी में मिली थी। 2021 IPL एडिशन में खराब फॉर्म के चलते वार्नर को कप्तानी के पद से हटा दिया गया। IPL मेगा ऑक्शन 2022 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 6.25 करोड़ में बोली लगाकर वार्नर को टीम में शामिल किया।सनराइजर्स हैदराबाद ने वार्नर को रिटेन नही किया था।

काव्या अकसर स्टेडियम में अपनी टीम को सपोर्ट करने आती है। डेविड वार्नर की सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ इस धमाकेदार पारी के बाद सोशल मीडिया पर काव्या को खूब ट्रोल किया जा रहा है।

सनराइजर्स हैदराबाद यह मुकाबला 21 रनों के अंतराल से हार गई। डेविड वार्नर को उनकी शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

Leave a Comment