डेस्क : तंजानिया के रहने वाले दो भाई-बहन इस वक्त पूरे भारत में छाए हुए हैं, बॉलीवुड के गानों पर वह जिस तरह से थिरकते हैं वो काबिले तारीफ है। बॉलीवुड के प्रति उनकी दीवानगी बिल्कुल किसी आम हिंदुस्तानी की तरह है। कुछ ही समय में उनके लाखों इंडियन फॉलोवर्स बन चुके हैं। सोशल मीडिया पर उनके वीडियोस धड़ल्ले से वायरल होते है।

अब किले पॉल को भारत सरकार ने ऐसा सम्मान दिया है जिसके वह हकदार हैं। तंजानिया में भारतीय दूतावास मौजूद है। भारतीय दूतावास में ही उनको सम्मानित किया गया है। इस मौके पर उन्होंने किली पॉल को भारतीय परंपरा के हिसाब से सम्मानित किया है। दोनों के बीच ढेर सारी बातें हुई और फिर किलि पॉल को भारत आने का न्योता भेजा गया। यह सम्मान पाकर वह बहुत खुश हुए हैं। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उन्हें भारत की तरफ से इतना बड़ा सम्मान दिया जाएगा। अफ्रिका की आदिवासी समुदाय से आने वालों के गांव में भी इस वक्त ख़ुशी की लहर है।

किली पॉल ने अपने जीवन में खूब संघर्ष किया है, उन्होंने किसी तरह से पैसे जोड़-जोड़ कर एक फोन खरीदा था। फोन चार्ज करने के लिए उनको 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। जिस गांव में लोग पढ़ना लिखना तक नहीं जानते वहां किली पॉल ने अंग्रेजी और हिंदी सीख डाली। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन की वजह से आज तंजानिया के साथ-साथ भारत में एक बड़ा नाम बनाया है।

किली पॉल को अब हर कोई भारत में बुला रहा है। सभी किली पॉल के साथ समय बिताना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी कामयाबी का राज क्या है? बता दें की किले पॉल जिस गांव में रहते हैं वहां पर वह बहुत ज्यादा फेमस है। इतना ही नहीं बल्कि जो लड़की वीडियो में उनके साथ नजर आती है वह उनकी बहन है। इस उपलब्धि पर आप क्या कहेंगे कमेंट में जरूर बताएं।