MS Dhoni की कार कलेक्शन देख दंग रह जाएंगे आप- गैराज में मौजूद है करोड़ों की लगज़री गाड़ियां: देखें Photos
डेस्क : हर शख्स को महंगी गाड़ियों का शौक होता है लेकिन सब के नसीब में महंगी गाड़ियां नहीं लिखी होती। कुछ लोग तो बस जीवन भर इसी प्रयास में लग जाते हैं कि उनको एक आम बजट में गाड़ी मिल जाए। आज हम आपके आगे एक ऐसी शख्सियत को लेकर आए हैं जिसने अपना ही नहीं बल्कि अपने पूरे परिवार के सपने पूरे किए हैं।

बता दें कि देश का बड़ा आदमी जैसे क्रिकेटर, बॉलीवुड स्टार या फिर बिजनेसमैन अपने पास दुनिया की बेशकीमती चीजें रखता है कुछ इसी प्रकार महेंद्र सिंह धोनी के पास भी बेशकीमती गाड़ियों की कलेक्शन देखने को मिलती है। इस समय महेंद्र सिंह धोनी के पास Ferrari, Hummer, Audi, Land Rover, Jeep, Nissan और GMC जैसे महंगे ब्रांड्स का कलेक्शन है।

महेंद्र सिंह धोनी अपनी गाड़ियों के कलेक्शन को लेकर काफी ज्यादा एक्साइटेड रहते हैं बता दें कि जब भी उनके फार्महाउस पर कोई नई गाड़ी आती है तो उनकी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा बेहद ही खुश हो जाते हैं। सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी नहीं बल्कि उनका पूरा परिवार ही नहीं गाड़ी आने पर खुशियां मनाता है।

महेंद्र सिंह धोनी के पास गाड़ियों का बहुत बड़ा काफिला है, इनमें से वह हमर नाम की गाड़ी के बारे में काफी शान से बताते हैं। ज्यादा जानकारी के लिए बता दें कि हमार गाड़ी उन्होंने 2009 में खरीदी थी, जिसको लेकर एक विवाद भी उठ खड़ा हुआ था। इस गाड़ी की कीमत 75 लाख रूपए है।

फेरारी 599 जीटीओ : महेंद्र सिंह ने फेरारी गाड़ी 2011 में खरीदी थी। बता दें कि फरारी का यह वाला मॉडल कई लोग लेने को तरसते हैं। यह गाड़ी डेढ़ करोड़ रुपए की है। इस गाड़ी के इंजन में इतनी पावर है कि वह कई ट्रैक्टर को एक साथ खींच सकता है।

कार जीप ग्रैंड चेरोकी : यह गाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने 2019 में खरीदी थी। इस गाड़ी पर नजर डालते ही साफ पता चलता है कि यह एक प्रकार का एसयूवी मॉडल है, जिसकी कीमत 1 करोड़ रूपए से भी ज्यादा है। तस्वीर में साफ नजर आ रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी बेटी जीवा के साथ इस गाड़ी की सफाई करते हुए काफी खुश हैं।

निसान जोंगा : निसान जोंगा एक समय पर महेंद्र सिंह धोनी इंडियन आर्मी में चलने वाली जीप का इस्तेमाल करते थे। उन्होंने इस गाड़ी को इस प्रकार से डिजाइन करवाया था कि हर कोई इसको देखने के लिए उतावला था। उन्होंने इंजन से लेकर इस गाड़ी का पुर्जा-पुर्जा बदलवा दिया था। पहले यह गाड़ी 6,00,000 रूपए में आती थी।

जीएमसी सिएरा : अमेरिका की सबसे डिमांडेड और पॉपुलर गाड़ी है। आज यह गाड़ी महेंद्र सिंह धोनी के गराज में नजर आती है। यह एक प्रकार का पिकअप ट्रक है। भारतीय बाजार में इसकी कीमत 70,00,000 रूपए है।

इनके अलावा धोनी के पास हमें रोल्स रॉयस, मित्सुबिसी, ऑडी लैंड रोवर भी देखने को मिलती है।