दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का नाम सुनते ही भीग गई M S Dhoni की आँखें – देखिए भावुक तस्वीरें
डेस्क : सुशांत सिंह राजपूत बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता थे, जिनमें काफी ज्यादा प्रतिभा थी। बता दें कि वह अभिनय के साथ-साथ एक अच्छे व्यक्तित्व वाले शानदार इंसान थे लेकिन अब वह हमारे बीच नहीं है। ऐसे में सुशांत सिंह राजपूत को याद करने वालों की लिस्ट काफी बड़ी है। इस लिस्ट में बॉलीवुड के लोग ही नहीं बल्कि सेलिब्रिटी जगत के भी लोग शामिल है। महेंद्र सिंह धोनी भी जब सुशांत सिंह राजपूत को याद करते हैं तो काफी इमोशनल हो जाते हैं।

जब सुशांत सिंह राजपूत इस दुनिया को छोड़ कर चले गए थे तब महेंद्र सिंह धोनी से पूछा गया था कि आप सुशांत सिंह राजपूत के बारे में क्या बोलना चाहेंगे? तब धोनी ने कहा था कि मेरी आंखों के आगे आज भी वह चेहरा आ जाता है जिसमें उसने मेरा किरदार निभाया था। इतना ही नहीं जब फिल्म की शूटिंग हो रही थी तो दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग हो गई थी, दोनों एक दूसरे के करीब रहते थे और हंसते खेलते सारी शूटिंग पूरी कर लेते थे। जब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत की खबर महेंद्र सिंह धोनी को पता चली थी तो वह काफी इमोशनल हो गए थे।

फिल्म शूटिंग के दौरान ही वह महेंद्र सिंह धोनी की बेटी के साथ भी खूब खेला करते थे। फिल्म बनाने के दौरान ही जीवा और सुशांत सिंह राजपूत की काफी अच्छी दोस्ती हो गई थी। तब जीवा काफी छोटी थी इतना ही नहीं फिल्म के प्रमोशन में खुद सुशांत सिंह ने कहा था कि वह महेंद्र सिंह धोनी की हर बात ध्यान से सुनते हैं और हर एक बात पर काम करने की कोशिश करते हैं।
जब वह महेंद्र सिंह धोनी के घर जाते थे तो जीवा को देखते ही बिल्कुल छोटे बच्चे की तरह उसके साथ खेलते थे।