चुनावी अखाड़े में बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रही मनोरंजन जगत की ये हिरोइने- आईए जानते हैं सबके नाम

डेस्क : चुनावी बाजार कभी ठंडा नहीं पड़ता है। इसमें अब फिल्मी सितारे भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं। जैसे-जैसे चुनावी माहौल बढ़ रहा है, प्रत्याशियों की संख्या भी बढ़ती जा रही है। इसी बीच एक और फिल्मी सितारे ने पॉलिटिक्स में ऐंट्री मारी है। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी राजनीति में अपने कदम आजमाने उतर चुकी हैं।

उनका असली नाम मिर्ज़ा शेख़ रानी है। अपने अभिनय और खूबसूरती से लोगों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस ने कांग्रेस पार्टी जॉइन कर लिया है।रानी ने ख़ुद ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर प्रियंका गांधी के साथ तस्वीर साझा की। बता दें कि रानी 300 से अधिक फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रानी के अलावा और भी कई सारी एक्ट्रेसेज हैं जो राजनीति के अखाड़े में कुद चुकी हैं।

अर्चना गौतम – हाल ही में पॉलिटिक्स में आने पर कई ब्यूटी पेजेंट की विनर रह चुकी अर्चना गौतम काफ़ी चर्चा में रही है। अर्चना यूपी के मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा सीट से कोंग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगी। अर्चना ने साल 2018 में उत्तर प्रदेश का खिताब जीता था और 2015 में फिल्म ग्रैंड मस्ती से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी।

archana gautam

पायल घोष – अभिनेत्री पायल घोष चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म मेकर अनुराग कश्यप पर उन्होंने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे जहां उन्होंने ऋचा चड्ढा का नाम भी घसीटा था। पायल ने एक्टिंग के साथ अब पॉलिटिक्स में भी इंट्री कर लिया है। उन्होंने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ज्वॉइन की है।

payal ghosh

काम्या पंजाबी – टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने भी राजनीति में कदम रखा है। बुधवार को काम्या ने कोंग्रेस पार्टी में शामिल हो गई। उन्होंने मुम्बई कोंग्रेस अध्यक्ष भाई जगताप की उपस्थिति में पार्टी जॉइन की है। टीवी ऐक्ट्रेस काम्या पंजाबी टीवी शो का एक जाना पहचाना नाम है। इसके अलावा वह बिग बॉस 7 में भी नज़र आईं थीं।

kamya punjabi 2

Leave a Comment