लाख कोशिशें करने पर भी सफल नहीं हुई इन 5 महिला नेताओं की शादी-बच्चे होने के बाद भी हुआ तलाक

डेस्क : इंसान की जिंदगी संघर्ष से भरी है। ज़िन्दगी में सफलता और असफलता सिक्के के दो पहलु की तरह हैं। यहाँ पर हर फैसला बहुत अहम होता है, ऐसे में फैसला जल्दबाज़ी में गलत ले लिए जाए तो इसका असर पूरी जिंदगी पर पड़ता है। एक समय ऐसा था जब भारत में तलाक के मामले ना के बराबर हुआ करते थे, लेकिन अब तलाक के मामले बढ़ गए हैं। इन तलाक के मामलों में छोटे वर्ग के लोगों से लेकर बड़े वर्ग के लोग भी शामिल हैं। आज हम ऐसी महिला नेताओं के बारें में बात करने वाले हैं जिनकी संतान होने के बाद तलाक हो गया है।

जया जेटली : समता पार्टी की नेता जया जेटली की शादी 1965 में हुई थी। उनकी शादी अशोक जेटली के साथ संपन्न हुई थी। बता दें कि उनके दो बच्चे हैं जिनका नाम अक्षय जेटली और अदिति जेटली है। जया जेटली की पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत जॉर्ज फर्नांडिस के साथ घनिष्ठ मित्रता थी। पटेल इस वक्त भ्रष्टाचार के मामले में षड्यंत्र का शिकार हो रखी है। उन पर आरोप लगाया गया है कि उन्होंने हैंडहेल्ड थर्मल इमेजेस का अवैध आवंटन किया था बता दें कि पाटिल के साथ दो लोग और शामिल है। यह मामला 2001 का है। हैंडहेल्ड थर्मल इमेजर इंडियन आर्मी के लिए काम आता है जिसके तहत दुश्मनों का पता लगाने में सहायता होती है।

jaya jaitly

किरन खेर : चंडीगढ़ की सांसद एवं भारतीय जनता पार्टी से नाता रखने वाले किरन खेर की पहली शादी एक व्यापारी से हुई थी। व्यापारी का नाम गौतम बेरी था। गौतम बेरी और किरन खेर का एक बेटा भी है, जिसका नाम सिकंदर खेर है। जब शादी के बाद कुछ समय बीता तो उन्होंने गौतम बेरी से तलाक ले लिया और अनुपम खेर से शादी कर ली। बता दें कि जब किरन खेर से यह पूछा जाता है कि वह अपनी पहली शादी के बारे में क्या कहना चाहेंगी तो वह हमेशा की तरह बात टाल देती हैं और अनुपम खेर का जिक्र करने लगती है। बता दें कि अनुपम खेर का परिवार और किरण खेर के परिवार में गहरी मित्रता थी।

kiran kher

रूपा गांगुली : भारतीय जनता पार्टी की सांसद रूपा गांगुली की शादी 1992 में हुई थी। उनकी शादी ध्रुवों मुखर्जी से हुई थी लेकिन बाद में वह अलग हो गए। अलग होने से पहले वह शादी के 14 साल साथ बिता चुके थे उन्होंने 2006 में अलग होने का निर्णय लिया था। उनका एक बेटा भी जिसका नाम आकाश है। गांगुली का कहना है कि उन्होंने अपनी जिंदगी में तीन बार सुसाइड करने का प्रयास किया लेकिन वह तीनों बार असफल हो गई। वह एक समय ऐसे मोड़ पर थी जहां पर उन्हें कोई भी अपनी बीवी नहीं बनाना चाहता था। वह फिल्म और सीरियल में काम करती थीं। भारतीय मर्द ऐसी औरतों के साथ शादी नहीं करते जो सेलिब्रिटी वाली जिंदगी जीते हैं।

roopa ganguly

श्रावंती चैटर्जी : पश्चिम बंगाल की ओर से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाली श्रावंती चैटर्जी की 2 बार शादी हो चुकी है और दोनों बार उन्होंने तलाक ले लिया है, बता दें कि उनके पति राजीव विश्वास के साथ एक बच्चा भी है। श्रावंती चैटर्जी की हाल फिलहाल में तीसरी शादी हुई है जो रोशन सिंह के साथ संपन्न की गई है। उनकी शादी अमृतसर में हुई थी और उनकी शादी पूरी तरह से पंजाबी रीति रिवाज से पूरी हुई है।

srabanti

अलका लांबा :अलका लांबा ने लोकेश कपूर के साथ जाति के विरुद्ध जाकर लव मैरिज की थी, बता दें कि अलका लांबा पहले आम आदमी पार्टी की तरफ से थी, लेकिन बाद में वह कांग्रेस पार्टी में आ गई। जब उनका बच्चा हो गया तो उनके पति ने उन पर आरोप लगाया कि वह परिवार को समय नहीं देती है, इसके बाद अल्का लांबा ने लोकेश कपूर को तलाक दे दिया।

alka lamba

Leave a Comment