ये है कलयुग के दानवीर कर्ण – अपनी जिंदगी भर की सारी कमाई 600 करोड़ रुपये गरीबों को कर दी दान..

डेस्क : मुरादाबाद के उद्योगपति डॉ अरविंद गोयल Dr Arvind Goyal आज के समय में किसी दानवीर कर्ण से कम नहीं। डॉक्टर अरविंद गोयल ने अपनी पूरी संपत्ति राज्य सरकार को देने का ऐलान कर दिया है उन्होंने आज तक जो भी कमाया उनकी पूरी संपत्ति का कुल मूल्य 600 करोड रुपए है। उद्योगपति डॉक्टर अरविंद गोयल का बंगला मुरादाबाद के सिविल लाइंस में है संपत्ति के तौर पर बस यह बंगला ही अपने नाम पर रखा है, बाकी अपनी सारी यह संपत्ति दान दे दी है।

परिवार का मिला समर्थन : उनके इस फैसले पर उनकी पत्नी डॉ रेनू गोयल और उनके बेटे और बेटी का भी समर्थन हैं। उनके बड़े बेटे मधुर गोयल मुंबई में रहते हैं, जबकि उनके छोटे बेटे शुभम गोयल अपने पिता के साथ व्यापार मे उनका हाथ बटाते हैं।

जीवन की ही मार्मिक घटना ने बदल दिया जिंदगी के प्रति नजरिया : डॉक्टर गोयल कहते हैं कि एक बार वह ट्रेन से कहीं जा रहे थे और दिसंबर का महीना था तो उन्होंने देखा कि एक आदमी ठंड से ठिठुर रहा था उसके पास में कंबल से और ना ही ढंग के कपड़े और ना ही जूते!! उन्होंने ठंड से बचाव के लिए उस आदमी को अपने जूते भी दिए लेकिन फिर उसके बाद उनको भी बहुत ठंड लगने लगी तभी से उन्होंने यह सोचा कि आज लोगों के पास ठंड से बचने के लिए कपड़े नहीं है उन्होंने सोचा कि वह अब समाज सेवा करेंगे वह कहते हैं कि जिंदगी का कोई भरोसा नहीं इसलिए उन्होंने अपने जीवित रहते ही अपनी सारी संपत्ति सही हाथों में सौंप दी है।

माता पिता थे क्रांतिकारी : गोयल के पिता प्रमोद गोयल और मां शकुंतला देवी स्वतंत्रता सेनानी थे उनके बहनोई चुनाव आयुक्त रह चुके हैं जबकि उनके दामाद कर्नल और उनके ससुर जज रह चुके हैं।

कई अनाथालय वृद्ध आश्रम चलाते हैं डॉक्टर गोयल : बता दें कि डॉक्टर गोयल काफी बड़े समाजसेवी हैं वह कई वृद्ध आश्रम और अनाथालय चलाते हैं। इसके अलावा वह गरीब बच्चों को निशुल्क पढ़ाई भी करवाते हैं कोविड में उन्होंने 50 गांवों को गोद लेकर उनके लिए फ्री दवाइयों और भोजन का प्रबंध भी कराया था।

Leave a Comment