डेस्क : इन दिनों रूस और यूक्रेन के युद्ध की वजह से अनेकों देशों पर असर पड़ा है, बता दें कि यह पूरी जंग तेल की जंग नजर आ रही है। रूस और यूक्रेन की इस लड़ाई के बीच कच्चे तेल के दाम आसमान चढ़ गए हैं। आने वाले समय में तेल के भाव में उछाल और गिरावट दोनों ही देखने को मिल सकती है।
फिलहाल तो भारत के लोगों के लिए यह खुशखबरी से कम नहीं है क्योंकि बताया जा रहा है कि भारत की इंडियन ऑयल कंपनी ने 20 लाख बैरल तेल खरीदा है। दरअसल यह तेल इंडिया की कंपनी ने सबसे सस्ते दाम पर खरीदा है। रूस यूक्रेन के युद्ध के बीच दूसरी बार ऐसा हुआ है जाए दोबारा से तेल खरीदा गया है। आपको बता दें कि इस तेल की डिलीवरी मई में होनी थी लेकिन इसको पहले ही पूरा कर दिया गया है।
जैसा कि हम जानते हैं 24 फरवरी से ही रूस ने यूक्रेन पर घातक हमला करना शुरू कर दिया था। ऐसे में यूक्रेन की कई जगहों को तहस-नहस कर दिया गया था। फिलहाल तो रूस को आर्थिक पाबंदियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन रूस अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है अब यह जंग पूरे 1 महीने तक चल गई है, रूस को वैश्विक कारोबार करने में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है लेकिन वह डॉलर में भी ठीक से व्यापार नहीं कर पा रहा है। विश्वस्तरीय बैंक रूस की काफी खिल्ली उड़ाते नजर आ रहे हैं। सभी ने कहा है कि वह रूस को फाइनेंशियल सिस्टम में हेल्प नहीं करेंगे। फिलहाल तो आपको बता दें कि रूस जिन देशों के साथ व्यापार करता था, उसकी स्थानीय मुद्रा में ही उसको व्यापार करना पड़ रहा है और तेल को सस्ते में उपलब्ध करवाने कर रहा है।